फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion: गर्मियों में कूल दिखने के लिए परफेक्ट होती हैं ओवर साइज टी-शर्ट, जानें इसे स्टाइल करने के तरीके

Wed, 26 Apr 2023 10:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको ओवरसाइज टी-शर्ट को कई तरह से कैरी करना सिखाएंगे, ताकि आप भी इसे सही से कैरी करके स्टाइलिश दिखें। 
विज्ञापन
1 of 5
oversize tshirt - फोटो : instagram
Fashion in Summer: इस बदलते फैशन में अब लोग अपने कंफर्ट पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। एक समय था जब लोगों को एकदम फिटिंग के कपड़े पसंद थे। पर, अब समय बदल गया है अब चाहे लड़की हो या लड़का, सभी को ओवरसाइज टी-शर्ट पहनना काफी पसंद होता है। इसे पहनकर लोग कंफर्टेबल तो रहते ही हैं, साथ ही में ये काफी स्टाइलिश भी लगता है। 

दुनियाभर के लोगों में ओवरसाइज टी-शर्ट का क्रेज देखा जा रहा है। इसे इसलिए भी इतना पसंद किया जाता है क्योंकि इसे लड़कियां जींस, शॉर्ट्स, स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। यहां तक कि इसे आप ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं। ये देखने में काफी कूल लगती है। इसे अलग-अलग तरीके से कैरी करके आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। आज हम आपको ओवरसाइज टी-शर्ट को कई तरह से कैरी करना सिखाएंगे, ताकि आप भी इसे सही से कैरी करके स्टाइलिश दिखें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
oversize tshirt - फोटो : facebook
बना सकती हैं ड्रेस

अपनी ओवरसाइज टी-शर्ट को आप एक ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं। ये देखने में काफी कूल लगती है। इसे आप एक डिजाइनर बेल्ट के साथ पेयर करें तो ज्यादा बेहतर लुक लगेगा। अगर चाहें तो इसके साथ ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
oversize tshirt - फोटो : instagram
टी-शर्ट में बांधें नॉट

अपनी ओवरसाइज टी-शर्ट में नॉट बांध कर आप इसे अच्छे से स्टाइल कर सकती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगती है। हाई वेस्ट जींस के साथ ये लुक परफेक्ट लगता है। 

4 of 5
oversize tshirt - फोटो : social media
टी-शर्ट को करें हाफ टक इन

अगर आप अपने लुक से सबको इंप्रेस करना चाहती हैं तो अपनी ओवरसाइज टी-शर्ट को हाफ टकइन करिए। इसके लिए पीछे से टी-शर्ट को जींस के अंदर करिए और आगे की साइड से बाहर रहने दीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
oversize tshirt - फोटो : instagram
टी-शर्ट को बनाएं ग्लैमरस

अगर आप अपनी ओवरसाइज टी-शर्ट में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो इसे ऑफ शोल्डर बनाकर पहनें। इसके साथ अगर आप कॉसर्ट बेल्ट लगाएंगी तो आपको लुक और स्टाइलिश लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें