कहा जाता है कि अगर किसी इंसान के बारे में पता करना हो तो उसके पहनावे पर एक नजर डाल लेनी चाहिए। आपका पहनावा आपके व्यक्तिव के बारे में बहुत कुछ बयां करता है।
हर इंसान को अच्छे कपड़े पहनने का शौक होता है। सुन्दर सी जींस विद ब्रांडेड टी शर्ट आखिर किसको नहीं सुहाएगी। हालांकि फैशन के इस दौर में ट्रेंडिंग फैशन के चक्कर में कई बार हमें दर्द सहन करने के साथ-साथ असहज भी होना पड़ता है।
बता दें कि ये जरूरी नहीं है कि आपके ट्रेंडिंग कपड़े आपके शरीर के साथ भी फ्रेंडली हो। जिसकी वजह से आपको परेशानी उठानी पड़ती है। आइए जानते है ऐसे ही कुछ कपड़ो के बारे में जो अनजाने में ही सही पर हर रोज आपको स्वास्थ्य समस्याओं की और धकेलते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
टाइट डेनिम
हम अक्सर अपना डेनिम मोह नहीं छोड़ पाते है। हमारे पास पड़ी डेनिम की कई जीन्स ऐसी होती है जिनमें खुद को एक दिन फिट देखने की हमारी तमन्ना हमें उन्हें फेंकने नहीं देती। हम खुद को परेशान करके उसी पुरानी जींस में खुद को फिट करने की कोशिश करते रहते है ताकि इस जीन्स में हम पतले लग सके। जींस के तंग कपड़े आपके पैरों को सुन्न कर देते हैं।
साथ ही आपकी कमर के आस-पास जकड़न जैसी स्थिति पैदा कर देता है। इतना ही नहीं, कई बार तो ऐसी स्थितियों में व्यक्ति कम्पार्टमेंट सिंड्रोम जैसी स्थिति को बढ़ावा दे देता है। इसमें शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
टाइट स्कर्ट
टाइट स्कर्ट का फैशन काफी प्रचलन में है। हालांकि ये दिखने में काफी खूबसूरत भी लगती है। लेकिन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ असुविधा का कारण भी बनती है। ऐसी तंग स्कर्ट जो कमर पर बांधी जाती है,सांस लेने में समस्या पैदा कर सकती है।
4 of 5
अंतरराष्ट्रीय ब्रांड
ग्रीनपीस की एक रिपोर्ट की मानें तो कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े और उनके रंग ऐसे होते है जो हमारे हार्मोन में ऐसी गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं। जिससे लोगों को कैंसर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
ऊंची एड़ी के जूते आपका ध्यान जरूर खींच सकते हैं। इनमें आप पतली और लम्बी भी दिख सकती हैं। लेकिन ये हमारे स्वास्थ्य के लिए उतने ही हानिकारक है। ये आपकी पीठ, रीढ़ और घुटने पर कुप्रभाव डालती हैं।