सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है। ऊपर से जलवायु परिवर्तन के चलते आपकी त्वचा पर इतना बुरा असर पड़ता है, जिसका आपको अंदाजा भी नहीं होता। त्वचा का दिन और रात में ख्याल रखना आपकी आदत में शामिल होना चाहिए। त्वचा के डे रूटीन के साथ आज हम आपको जादुई सीरम के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्दियों में त्वचा के लिए रामबाण हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : pixabay
सर्दी के मौसम में त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में ग्लिसरिन एक ऐसा उत्पाद है जो आपकी मुश्किल चुटकियों में हल कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
ग्लिसरिन में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, गुलाबजल बढ़िया ऐस्ट्रिंजेंट है, वहीं नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं। इन तीनों को एक साथ मिलाकर की दिनों के लिए स्टोर कर सकते हैं।
4 of 5
- फोटो : social media
इस सीरम को बनाने के लिए 20 एमएल गुलाबजल में 5 से 6 बूंद ग्लिसरिन मिलाएं। इसमें एक नींबू निचोड़ लें। इनको अच्छी तरह मिलाकर स्टोर कर लें।
त्वचा ज्यादा रूखी हो तो ग्लिसरिन की मात्रा बढ़ा लें और इसमें विटामिन ई कैप्सूल भी मिला सकते हैं। ग्लिसरिन का यह सीरम लगाने का बेस्ट समय रात है। इस सीरम को सोने से पहले लगा दें और सुबह उठकर धोएं। इसे लगाकर धूप में न निकलें।