बॉलीवुड पर दिवाली का खुमार चढ़ा हुआ है। एक के बाद पार्टी में सितारों का खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली का पार्टी हुई। जिसमे बी टाउन हसीनाओं ने अपने ट्रेडिशनल और ग्लैमरस लुक में एंट्री ली। इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, शनाया कपूर, सुहाना खान के साथ ही रिया चक्रवर्ती और मालविका मोहनन जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। सिकुइन और मैटेलिक वर्क वाली साड़ी का जबरदस्त क्रेज और ट्रेंड देखने को मिला। क्योंकि इन हसीनाओं ने दिवाली पार्टी के लिए ग्लिटरी वर्क वाली साड़ी को चुना। जिसकी अलग-अलग डिजाइन और वर्क देखने को मिला।