लॉकडाउन के बाद अब बॉलीवुड सितारे काम के मूड में नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक सितारों के दिखने के बीच अब कियारा आडवाणी भी नजर आईं। वहीं कियारा के साथ वरुण धवन भी न्यू हेयर स्टाइल में नजर आए। काम के सिलसिले में धर्मा प्रोडक्शन हाउस पहुंची कियारा और वरुण की जोड़ी स्टाइल के मामले में भी कम नहीं दिख रही थीं।