फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कियारा आडवाणी और अनुष्का शर्मा ने पहन लिए एक जैसे कपड़े, देखिए किसका लुक है बेहतर

Sat, 22 Aug 2020 05:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram
बॉलीवुड में अक्सर ही दो एक्ट्रेस के लुक एक जैसे देखने को मिल जाते हैं। इस बार फैशन फेस ऑफ में अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी का लुक सुर्खियों में है। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से सितारे भी अभी तक घरों में कैद थे। शूटिंग से लेकर फोटोशूट तक सब बंद है। ऐसे में ज्यादातर सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि धीरे-धीरे शूटिंग शुरू हो गई है और सितारे भी नई ड्रेस और लुक में नजर आने लगे हैं। जिससे फैंस को एक बार फिर से अपने पसंदीदा सितारों का नया लुक देखने को मिल रहा है। लेकिन अनुष्का शर्मा ने अपनी थ्रोबैक तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे उन्होंने कुछ महीनों पहले शूट करवाया था। जिसमें वो कियारा आडवाणी जैसे कपड़े पहने नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram
दरअसल, अनुष्का शर्मा अपनी थ्रोबैक तस्वीरों में नीले रंग का डेनिम कटआउट जंपसूट पहने तैयार दिख रही हैं। जिसमें हॉल्टर नेक और स्लीवलेस स्टाइल के साथ लांग बेल्ट कैरी की गई है। फोटोशूट के लिए तैयार अनुष्का ने इस लुक के लिए मिड पार्टीशन हेयर को सेंटर स्ट्रेट छोड़ा है। वहीं बात करें मेकअप की तो न्यूड लिप्स और मिनिमम बेस में वो हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram
esse ब्रांड के इस कटआउट डेनिम जंपसूट को अनुष्का ने ब्राउन बेल्ट के साथ पेयर किया है। जिसमें उनकी शानदार फिगर फ्लांट हो रही है। वहीं इस लुक के साथ अनुष्का ने कोई एक्सेसरीज कैरी नही की है। 

4 of 5
kiara advani - फोटो : insatgram
हालांकि अनुष्का का ये लुक नया नही है। पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के लिए कियारा आडवाणी ने इस जंपसूट को कैरी किया था। अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट करते कियारा इस कटआउट जंपसूट के साथ ब्राउन बेल्ट पहने दिखी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kiara advani anushka sharma - फोटो : instagram
जिसके साथ कियारा ने मेसी पोनी टेल और परफेक्ट मेकअप के साथ मैच किया था। न्यूड शेड लिप्स और हूप ईयररिंग्स के साथ कियारा के लुक की काफी तारीफ हुई थी और कियारा का ये लुक काफी ट्रेंडी भी था। तो तस्वीरों को देख खुद ही तय करिए किसका लुक आपको ज्यादा खूबसूरत नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें