बॉलीवुड में किसी एक डिजाइनर के कपड़ों को कई सारी हसीनाओं का पसंद करना आम बात है। जिसकी वजह से कई बार फैशन फेसऑफ जैसी नौबत आ ही जाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब कियारा आडवाणी और कृति सेनन एक जैसे लहंगे को पहने इतराती दिखीं। हालांकि दोनों ही अलग-अलग मौकों पर इस लहंगे को चुना। तो तस्वीरें देख आप खुद ही तय करिए कि किसका लुक ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है।