फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने इतने सस्ते कपड़ों में एयरपोर्ट पर मारी एंट्री, फिर भी दिखीं स्टाइलिश

Thu, 07 Apr 2022 04:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
kiara advani - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी अपने हटके फैशन सेंस की वजह से तारीफ बटोरती हैं। वहीं फैंस उनके सिंपल और कभी ग्लैमरस लुक को देखकर दीवाने हो जाते हैं। वैसे तो मौका अगर अवॉर्ड शो या इवेंट का हो तो कियारा बोल्ड नेकलाइन और स्लिट्स में टोंड लेग्स फ्लांट करने से परहेज नहीं करतीं। वहीं जब कियारा किसी कैजुअल आउटिंग के लिए होती हैं तो उनका कंफर्टेबल आउटफिट किसी भी लड़की के लिए फैशन इंस्पिरेशन बन जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो एयरपोर्ट पर पहुंची। 
विज्ञापन

2 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश और अफोर्डेबल कपड़ों को पहने नजर आईं। वहीं उनका ये लुक गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। कियारा ने अपने लुक का रील बनाकर इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। जिसमे कैप्शन लिखा समर रेडी। कियारा ने ट्रैवेल के लिए एयरपोर्ट पर को-आर्ड सेट को चुना था। 
विज्ञापन

3 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
आमतौर पर एक्ट्रेस ढीले-ढाले को-आर्ड सेट में नजर आती हैं। लेकिन कियारा ने टाइट फिटिंग का फ्लेयर पैंट चुना था। वहीं मैचिंग का क्रॉप टॉप था। जो कि स्लीवलेस था। वहीं इस के जूल नेकलाइन पर क्रिसक्रॉस पैटर्न डिजाइन थी। एस्मेट्रिक प्रिंट का ये को-आर्ड सेट गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। 

4 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
लाइट ग्रीन कलर के इस पैंट और क्रॉप टॉप के साथ कियारा ने टैन ब्राउन कलर के सैडिल्स पहन रखे थे। वहीं हाथों में मैचिंग का हैंडबैग भी था। जबकि राउंड शेप सनग्लासेज हर किसी का ध्यान खींच रहे थे। इसके साथ ही कियारा ने इस लुक को मिनिमम मेकअप और मिड पार्टीशन ओपन हेयर के साथ मैच किया था। जिसमे वो हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
kiara advani - फोटो : instagram
वैसे बता दें कियारा का ये को-आर्ड सेट कोई भी आम लड़की बड़े ही आसानी से पहन सकती है। दूसरी तरफ इस आउटफिट की कीमत भी ज्यादा नही है। जारा फैशन लेबल का ये को-आर्ड सेट बिल्कुल बजट में है। ऑफिशियल वेबसाइट पर इस क्रॉप टॉप की कीमत है 1590 रुपये तो वहीं फ्लेयर्ड पैंट की कीमत है 1990 रुपये। जो किसी भी फैशनेबल लड़की के लिए बिल्कुल बजट में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kiara advani - फोटो : instagram
कियारा अपने कंफर्टेबल और स्टाइलिश कपड़ों के साथ ही मौका मिलते ही बोल्ड कपड़ों में भी ग्लैमर दिखाती हैं। पिछले दिनों अवॉर्ड शो में पहुंची कियारा ने ब्लू कलर का शिमरी जंपसूट पहना था। जिसकी डीप प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं कियारा का ये लुक भी काफी सिजलिंग था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें