फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani Photos: कियारा के इन 10 ट्रेडिशनल लुक्स ने जीता फैंस का दिल, देखें एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

Fri, 03 Dec 2021 02:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
कियारा आडवानी देसी लुक - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
बॉलीवुड की फैशन दीवा कियारा आडवाणी वैसे तो काफी बोल्ड हैं। वह अक्सर वेस्टर्न आउटफिट में अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को प्रभावित करती हैं। कियारा का लुक फिल्मों में हो या रियल लाइफ में, उनकी खूबसूरती से का हर कोई फेन जान जाता है। कियारा ने अपने स्टाइल और फैशन सेंस से कभी किसी को निराश नहीं किया। हालांकि कियारा का वेस्टर्न लुक जितना स्टाइलिश और ग्लैमरस है, उतना ही ट्रेडिशनल लुक भी उतना ही स्टाइलिश है। कियारा आडवाणी का ट्रेडिशनल ड्रेस कलेक्शन शानदार है। साड़ी से लेकर लहंगा और शरारा कुर्ता सेट से लेकर प्लाजो शूट तक में कियारा का अंदाज क्लासी और वेस्टर्न दिखता है। इस शादी सीजन में कियारा के देसी लुक को आप भी कैरी करके पारंपरिक और स्टाइलिश दिख सकती हैं। यहां कियारा आडवाणी के लुक एथनिक वियर लुक की तस्वीरे दी जा रही हैं। इन तस्वीरों में कहीं उनकी ड्रेस शानदार दिख रही है तो कहीं उनकी हेयर स्टाइल, मेकअप और ज्वेलरी को कैरी करने के मामले में भी कियारा का स्टाइल बेहतर है। 
विज्ञापन

2 of 10
कियारा आडवाणी देसी लुक - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
कियारा ने यहां पिंक कलर का शरारा पहन रखा है। धारीदार शरारा के साथ कियारा ने एम्ब्रॉइडरेड क्राॅप टाॅप को पेयर किया है। वहीं मैचिंग केप को टीमअप किया है।   
विज्ञापन

3 of 10
कियारा आडवाणी देसी लुक - फोटो : instagram/weddingwireindia
कियारा ने स्टाइलिश ब्लू स्कर्ट के साथ ग्रे शिमरी ब्रालेट को पहन रखा है। उनकी स्कर्ट में कढ़ाई, प्रिंट्स दिए गए हैं, जो उनके कैजुअल आउटफिट को पार्टी वियर बना रहा है। 

4 of 10
कियारा आडवाणी देसी लुक - फोटो : instagram/weddingwireindia
शिमरी साड़ियां इन दिनों ट्रेंड में हैं। कियारा ने ट्रेंड को अपनाते हुए गोल्डन शिमर साड़ी को बोल्ड तरीके से कैरी कर रखा है। कियारा ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्रालेट स्ट्रैपी ब्लाउज को पेयर किया है। उनका ये लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। 
विज्ञापन

5 of 10
कियारा आडवाणी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/lakshmilehr
कियारा ने लाल रंग के शिमरी लहंगे को बेहद एलिगेंट तरीके से कैरी कर रखा है। हैवी सीक्वेंस वर्क वाले लहंगे के साथ कियारा ने ब्रालेट चोली पहनी हुई है। साथ ही उनके लुक को पूरा करने के लिए गोल्डन हैवी ज्वेलरी कैरी की हुई है। 
विज्ञापन

6 of 10
कियारा आडवाणी देसी लुक - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
यहां कियारा का साड़ी लुक बहुत ही खूबसूरत और ग्लैमरस है। इनके साड़ी को कैरी करने का तरीका फैंस को काफी पंसद आया। इसके साथ ही उन्होंने ब्रालेट पहन रखा है। 
विज्ञापन

7 of 10
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
तस्वीर में देख सकते हैं कि कियारा ने हैवी शरारा पर स्ट्रैपी ब्रालेट ब्लाउज को पेयर करके अपने एथनिक लुक को माॅडर्न टच दिया है। साथ में मैचिंग दुपट्टा पेयर किया है। 

8 of 10
कियारा आडवाणी देसी लुक - फोटो : instagram/weddingwireindia
यहां कियारा ने जरी का खूबसूरत लहंगा और डिजाइन ब्लाउज पहना हुआ है। उनके स्टाइल ब्लाउज की स्लीव्स काफी ट्रेंडी और अलग लुक दे रही है। 

9 of 10
कियारा आडवाणी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी में कियारा एक मॉडर्न भारतीय नारी की खूबसूरती को प्रेजेंट कर रही हैं। इस साड़ी में सफेद धागों की बारीक कढ़ाई की गई है। साथ में फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज पहना हुआ है।
विज्ञापन

10 of 10
कियारा आडवाणी देसी लुक - फोटो : instagram/weddingwireindia
कियारा के हर ट्रेडिशनल ड्रेस में उनके लुक को अधिक आकर्षक उनके ब्लाउज डिजाइन बनाते हैं। शरारा के साथ क्राॅप टाॅप, लहंगे के साथ डिजाइन ब्लाउज और साड़ी के साथ खूबूसरत नेकलाइन के ब्लाउज या ब्रालेट उनके हर पारंपरिक लुक में ग्लैमर का जोड़ देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें