फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushi Kapoor: फैशन के मामले में बड़ी बहन को कड़ी टक्कर देती है खुशी कपूर, लुक्स पर डालें एक नजर

Sun, 05 Nov 2023 11:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। आज के लेख में खुशी कपूर के लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Khushi Kapoor - फोटो : instagram
Khushi Kapoor: मशहूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जिस तरह से उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर एक्टिंग से साथ-साथ स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं है, ठीक उसी तरह से उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी अब अपनी बोल्डनेस से लोगों के पसीने छुड़ा रही हैं। खुशी अपनी खूबसूरती और फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। उनका हर लुक लोगों को बेहद पसंद आता है।

आज खुशी अपना जन्मदिन 23वां जन्मदिन मना रही हैं। खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों पर लोग काफी प्यार भी लुटाते हैं। खुशी कपूर इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ ही दिनों में उनकी पहली डेब्यू फिल्म भी रिलीज होने वाली है। आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको खुशी के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनपर लोगों ने काफी प्यार बरसाया है। वो हर तरह के आउटफिट में काफी प्यारी लगती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Khushi Kapoor - फोटो : instagram
प्लाजो सूट

वैसे तो खुशी का ये लुक काफी सिंपल है लेकिन इसमें भी वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस तरह का लुक वो अक्सर कैरी करती रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Khushi Kapoor - फोटो : instagram
स्कर्ट और टॉप

इस तरह की घेर वाली स्कर्ट देखने में काफी प्यारी लगती है। इसके साथ क्रॉप टॉप काफी प्यारी लग रही है। बात करें खुशी की तो उन्होंने अपने कानों में हैवी से ईयररिंग्स पहने हैं और हाथ में ब्रेसलेट कैरी किया है। 

4 of 7
Khushi Kapoor - फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर ड्रेस

खुशी कपूर इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में एक हल्का सा नेकपीस पहना है और बालों को हल्का कर्ल किया है। 
विज्ञापन

5 of 7
Khushi Kapoor - फोटो : instagram
चिकनकारी शरारा 

इस तरह का चिकनकारी शरारा कुर्ता काफी आरामदायक रहता है। इसे आप कभी भी पहन सकती हैं। ये देखने में भी काफी प्यारा लगता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Khushi Kapoor - फोटो : instagram
गाउन

कॉकटेल पार्टी के लिए इस तरह का गाउन काफी खूबसूरत लगता है। अगर आप खुशी के इस लुक पर नजर डालेंगी तो उन्होंने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए गले में चोकर और कानों में छोटे टॉप्स पहने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Khushi Kapoor - फोटो : instagram
नेट साड़ी

इस तरह की साड़ी आजकल काफी चलन में है। आप चाहें तो ग्लैमरस दिखने के लिए इस तरह की साड़ी पहन सकते हैं। इस साड़ी के साथ खुशी ने अपने बालों में जूड़ा बनाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें