स्किन केयर
- फोटो : Pixabay
-सीरम को कभी भी मॉइश्चराइजर में मिलाकर न लगाएं।
-स्किन रूटीन की शुरुआत हमेशा सिम्पल तरीके से करें। पहले त्वचा पर इसका परिणाम देखें इसके बाद चाहें तो मास्क, एक्सफोलिएंट्स, दाग-धब्बों के लिए अतिरिक्त साधनों का प्रयोग करें।
-चाहे कोई भी उत्पाद खरीदें, हमेशा पैच टेस्ट पहले करें फिर ही चेहरे पर उसका उपयोग करें। खासकर यदि आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या आपकी स्किन बहुत सेन्सेटिव है तो।
-चेहरे पर नीबू, टूथपेस्ट, बेकिंग सोडा, लहसुन, शकर जैसी चीजों का प्रयोग करने से बचें। आजकल डीआईवाय हैक्स के नाम पर ऐसी बहुत सारी चीजों का उपयोग करने के लिए टयुटोरियल बताये जाते हैं। ये सभी विशेषज्ञों द्वारा बताए गए हों, यह जरूरी नहीं। इसलिए इन पर विश्वास करने से बचें।