54 साल के हो गए सलमान खान ने गुरुवार की रात परिवार संग केक काटा। जन्मदिन की पार्टी में सलमान खान के दोस्त भी नजर आएं। भाई सोहैल खान की तरफ से दी गई पार्टी में सलमान की खास दोस्त कटरीना के साथ ही और भी लोग नजर आएं। जिनमें लूलिया वंतूर, सोनाक्षी सिन्हा, तबू भी नजर आईं। सबसे खास बात इस पार्टी में सलमान खान के एक्स जीजा पुलकित सम्राट भी अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ नजर आएं। तो चलिए देखें सलमान की पार्टी में पहुंचे सितारों की कुछ स्टाइलिश तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : insatgram
सलमान की पार्टी की हेडलाइन बनी कटरीना कैफ। पीले रंग की ड्रेस में नजर आईं। silviatcherassi की डिजाइन की हुई ड्रेस में कटरीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। भूरे रंग की बेल्ट संग इस ड्रेस को अलग लुक दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : insatgram
वहीं सलमान खान ने भूरे रंग की जैकेट के साथ काले रंग की टीशर्ट और डैमेज जींस पहन रखी थी। जिसमे सलमान हमेशा की तरह स्टाइलिश और हैंडसम नजर आ रहे थे।
4 of 5
- फोटो : insatgram
सोनाक्षी सिन्हा ने ग्रे रंग की जींस के साथ काले रंग के क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग श्रग कैरी किया था। इस खास लुक को लेस वाले बूट के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने रफ लुक दिया था।
पार्टी में सोहैल अपनी पत्नी सीमा खान संग पहुंचे थे। इसके अलावा पार्टी में पहुंची हाउसफुल 4 की एक्ट्रेस कृति खरबंदा अपने ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट संग फ्लोरल बलून ड्रेस में दिखीं।