फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर दिखा करीना का महंगा अवतार, केवल हैंडबैग की कीमत है छह लाख से ज्यादा

Thu, 26 Dec 2019 03:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
fashion - फोटो : अमर उजाला
करीना कपूर का फैशन सेंस कमाल का है। महंगे कपड़ों के साथ ही  वो अपने कीमती हैंडबैग के लिए फेमस हैं। फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के दौरान स्टाइलिश अवतार में लोगों का दिल जीतने वाली करीना कपूर नये साल की छुट्टियां बिताने के लिए निकल गईं है। एयरपोर्ट पर भी उनका लुक सुर्खियां बटोर रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सैफ अली खान और तैमूर के साथ छुट्टियां बिताने जा रहीं करीना कपूर बेहद स्टालिश अवतार में नजर आ रही थीं। साथ में क्लीन शेव सैफ भी हैंडसम नजर आ रहे थे। डैपर लुक में सैफ ने नीले रंग की चेक शर्ट और हॉफ जैकेट पहन रखी है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जबकि करीना ने Alexander Wang की हूडी पहन रखी है। जिसकी बाजुओं की डिजाइन जर्सी की तरह है। ग्रे और काले रंग की इस हुडी की कीमत करीब 180 यूएस डालर यानि कि 12828 रुपये है।


 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
करीना ने अपने स्टाइल को ओवरसाइज हूडी के साथ काले रंग की टाइट लेगिंग के साथ पेयर किया है। साथ में बूट्स और फिडोरा हैट लुक को परफेक्ट बना रहें हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fashion - फोटो : amar ujala
बात करें अगर हैंडबैग की  तो करीना के महंगे हैंडबैग के प्यार को तो हम सबने देखा है। एक बार फिर करीना अपने एक्सपेंसिव बैग के साथ नजर आई हैं। ब्राउन रंग का ये बैग Hermes Birkin का है। जिसकी शुरूआत ही लगभग छह लाख रुपये से होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें