फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल लहंगा में दुल्हन की तरह तैयार होकर पार्टी में पहुंचीं कटरीना, इंटरनेट पर हो रही लुक की चर्चा

Wed, 30 Oct 2019 02:54 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की 'हार्ट थ्रोब', 'स्टाइल आइकॉन' और 'फिटनेस फ्रिक' कटरीना कैफ के स्टाइल के दीवाने लाखों लोग हैं। चाहे पारंपरिक परिधान हो या चिक अवतार कटरीना कैफ हर लुक में गजब लगती हैं। हाल ही में दिवाली वीकेंड पार्टी में कटरीना अपने हॉट रेड लहंगा की वजह से चर्चा का विषय बनी। इंटरनेट पर भी कटरीना के लहंगा की काफी तारीफ हुई। 
विज्ञापन

2 of 4
स्टनर कटरीना कैफ ने कई दिवाली पार्टियों में शिरकत की, जिसमें बच्चन परिवार की बड़ी दिवाली पार्टी में लाल लहंगा पहन पहुंची कटरीना कैफ से नजरे हटना मुश्किल था। खूबसूरत अभिनेत्री ने लाल लहंगा पहन लाखों दिल जीत लिए। लहंगा की इतनी चर्चा हो ही रही है तो बता दें ये लहंगा जाना पहचाना है। कैटरीना कैफ दिग्गज फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ उम्दा शाइनी हॉट रेड लहंगा कहर ढा रही थीं । कटरीना द्वारा पहने गए इस लहंगे को सब्यसाची के स्पेशल कैंपेन में प्लस साइज मॉडल ने पहना था।
विज्ञापन

3 of 4
खूबसूरत पहनावे में एक सुनहरे काम वाले बॉर्डर के साथ एक प्लेन स्कर्ट और डीप नेक मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज है। लहंगा-चोली सेट सब्यसाची के बहुचर्चित चारबाग कलेक्शन में से एक है, जो देश में इस समय सबसे ज्यादा चर्चित शीतकालीन 2019 दुल्हन संग्रह (ब्राइडल कलेक्शन) है।
विज्ञापन

4 of 4
मैचिंग शीर दुपट्टा और विंटेज गोल्ड झूमका के साथ डीवा ने लुक को पूरा किया। कैटरीना ने अपना मेकअप सिंपल रखा और kay by katrina के काजल से kohl आई मेकअप और माथे पर छोटी लाल बिंदी के साथ ग्लैमरस टच जोड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें