खुशियों के त्योहार दिवाली को बॉलीवुड सितारों ने हफ्तेभर पहले ही मानना शुरू कर दिया था। कभी मनीष मल्होत्रा तो कभी जैकी भगनानी, अंबानी और रमेश तौरानी जैसे सेलिब्रिटीज की दिवाली पार्टी में सितारों का सजधज के आना जाना लगा रहा। ऐसे में, जहां बॉलीवुड सितारों की पार्टी हो और फैशन का जलवा न रहे ये तो नामुमकिन है। दिवाली के दिनों सेलिब्रिटीज पूरे स्टाइलिश अंदाज में एक दूसरे से मिलने पहुंचे और दिवाली के मौके पर अपने घर पूजा के लिए तैयार सितारों में रंगीन और डिजाइनर पारंपरिक परिधान में तैयार होकर घर पर दिवाली मनाई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें