कटरीना कैफ बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। टैलेंटेड होने के साथ ही फैंस को अपने स्टाइल से दीवाना बनाती हैं। साथ ही वो अपनी सेहत और फिगर के साथ कभी समझौता नहीं करतीं। मौका कोई भी वो अपनी परफेक्ट फिगर को फ्लांट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। ऐसे में उनकी बहन इसाबेल से भी लोग ऐसी ही उम्मीद लगाते हैं। वहीं इसाबेल भी कटरीना की तरह ही स्टाइल और फिगर के मामले में कुछ कम नही हैं। पिछले दिनों में स्पॉट हुईं इसाबेल का कूल एंड चिक लुक ये बताने के लिए काफी है वो हमेशा ही अपने लुक्स से फैंस को आकर्षित कर सकती हैं।