फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया का स्टाइलिश अवतार नहीं आया ट्रोलर्स को रास, 'कचरे वाले बैग' से कर दी तुलना

Wed, 09 Dec 2020 06:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया , सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया साउथ की उन एक्ट्रेस में शुमार हैं। जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं फैंस उनके फिगर और स्टाइल सेंस के भी दीवाने रहते हैं। तमन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में तमन्ना ने साउथ की एक और सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी के साथ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें दोनों अभिनेत्रियां बैठकर टॉक शो में शामिल होने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
तमन्ना ने इस टॉक शो में शामिल होने के लिए काले रंग का शिमरी आउटफिट पहन रखा है। जिसके साथ क्रिस्प सफेद शर्ट को मैच किया गया है। पफी ड्रामेटिक स्लीव वाली शर्ट के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन डिजाइन की ड्रेस को पेयर किया गया है। जिसमें कमर के पास साइड में नॉट लगी है। वहीं एक कंधे पर इसकी एक्स्ट्रा स्लीव ऐड की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
वहीं तमन्ना ने इस ड्रेस को कंप्लीट पिंक मेकअप और पिंक लिप्स के साथ पूरा किया है। जबकि बालों में तमन्ना लो स्लीक पोनी टेल बनाए पोज दे रही हैं। वहीं सामंथा ने गोल्डन कलर का शिमरी सूट-पैंट पहन रखा है। तमन्ना के इस सुपर स्टाइलिश लुक की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं। ट्रोलर्स ने इसे आड़े हाथों लिया। 

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
दरअसल, तमन्ना के इस चमकदार काले कपड़ों को देखकर कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना कचरे के बैग से कर दी। वहीं एक ट्रोलर ने तो इसे डिजास्टर तक कह डाला। भले ही तमन्ना हमेशा की तरह गॉर्जियस नजर आ रही हों लेकिन ये लुक स्टाइल के मामले में इंप्रेस करने में फेल ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tamannaah bhatia - फोटो : instagram fan page
कुछ दिनों पहले ही तमन्ना भाटिया एयरपोर्ट पर कर्वी फिगर फ्लांट करते दिखी थीं। जहां पर तमन्ना ने बेहद शार्ट डेनिम हॉट पैंट के साथ टीशर्ट पहन रखा था। वहीं कलरफुल स्नीकर और डेनिम जैकेट को हाथों में लिए वो हमेशा की तरह ही ग्लैमरस लुक में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें