फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Sarees Collection: कटरीना कैफ का साड़ी कलेक्शन हर मौके पर देगा परफेक्ट लुक, देखें ये 10 तस्वीरें

Sat, 16 Jul 2022 11:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
कटरीना कैफ साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों राजस्थान के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी हर किसी के लिए खास मौका होता है, वह चाहे कोई सेलिब्रिटी हो या आम कपल। लड़कियां शादी को लेकर कई तरह के सपने देखती हैं। अपनी शादी को खास बनाने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान लड़कियों का अपने लुक पर होता है। वहीं शादी के बाद एक लड़की का लुक और स्टाइल बदल जाता है। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन पर हर किसी की नजर होती है। सभी नई दुल्हन के लुक, फैशन सेंस को देखते हैं और उसी के मुताबिक उसका इंप्रेशन ससुराल में बनता है। अगर कटरीना की तरह आप भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और ससुराल में अपने फैशन सेंस और स्टाइल से सभी को प्रभावित करना चाहती हैं तो कटरीना कैफ की इन साड़ियों को आप भी कर सकती हैं कैरी। 

विज्ञापन

2 of 10
कैटरीना कैफ पिंक साड़ी फोटो - फोटो : instagram/stylebyami
कैटरीना कैफ की ब्लश पिंक शेड की साड़ी नई नवेली दुल्हन को खूबसूरत लुक देगी। इस साड़ी में हाथों की जटिल कढ़ाई की गई है। फूलों की कढ़ाई से साड़ी का पल्लू और बॉर्डर को सजाया गया है। मल्टीकलर फ्लोरल एम्ब्राॅयडरी वाली ये साड़ी दुल्हन पर काफी प्यारी लगेगी। 
विज्ञापन

3 of 10
कैटरीना कैफ पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
यहां कटरीना ने ऑरेंज रंग की साड़ी पहन रखी है। फ्लोरल प्रिंट फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ उन्होंने खुद के लुक को स्टाइल किया है। कटरीना के ब्लाउज में हैवी कलरफुल एम्ब्रॉडरी की गई है। वी नेकलाइन ब्लाउज और मल्टी कलर गोटा साड़ी में कटरीना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। 


 

4 of 10
कटरीना कैफ साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif
लाल रंग तो दुल्हन पर खूबसूरत लगता ही है, लेकिन भारी भरकम रेड साड़ी कैरी करने से ज्यादा कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक आपको कटरीना की इस साड़ी में मिलेगा। लाल रंग की प्रिंटेड साड़ी आप शादी के बाद पहन सकती हैं। इस साड़ी में नीले रंग की बूटियां प्रिंट हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
कटरीना कैफ साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif
नई नवेली दुल्हन अक्सर डार्क और हैवी साड़ियां शादी के बाद कैरी करती हैं। लेकिन कुछ मौकों पर आप हल्की और लाइट कलर साड़ियों को भी पहन सकती हैं। कटरीना की पाउडर ब्लू साड़ी आपको एक्ट्रेस की तरह क्लासी लुक देगा। 
विज्ञापन

6 of 10
कटरीना कैफ साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif
तस्वीर में देख सकते हैं कि कटरीना ने सितारों सजे वर्क की साड़ी पहन रखी है। इस साड़ी में लाइट एंड डार्क शेड है, जो दुल्हन के लुक को निखार देगा। 
विज्ञापन

7 of 10
कटरीना कैफ साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना ने पीच कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें आइवरी थ्रेड वर्क और उसके कॉम्बिनेशन का सीक्वंस वर्क किया गया है। शीयर मटीरियल पर एम्ब्रॉइडरी वर्क उभर कर आ रहा है। 

8 of 10
कटरीना कैफ साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif
लाइट शेड की ये साड़ी भी आपको स्टाइलिश लुक देगी। साड़ी को कैरी करने का तरीका भी नई दुल्हन के लुक में चार चांद लगाएगा। 

9 of 10
कटरीना कैफ साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif
प्रिंटेड साड़ी पहनना चाहती हैं तो इस तरह की हल्की और खूबसूरत डिजाइन की साड़ी को कैरी कर सकती हैं। पीले रंग की इस साड़ी में नीले रंग के फूल दिए गए हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
कटरीना कैफ साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना की ये सिल्वर साड़ी भी काफी प्यारी है। नेट साड़ी में शिमरी वर्क का ये काॅम्बिनेशन स्टाइलिश के साथ ही ग्लैमर को बढ़ाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें