फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ ने घर की छत पर कराया फोटोशूट, खूबसूरत ड्रेस की कीमत है बेहद खास

Wed, 24 Jun 2020 08:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कटरीना कैफ स्टाइल के मामले में सबसे आगे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण भले ही घर से बाहर न जा रही हो लेकिन उनके फोटोशूट होना शुरू हो गए हैं। घर की छत पर लेटेस्ट कराए फोटोशूट में वो गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। साथ ही तस्वीर में वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लांट करने से भी नहीं चूकी हैं। कलरफुल ड्रेस में तैयार कटरीना का लुक देख सभी दीवाने हो जाएंगे।


 
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ब्रांड रिबॉक को इंडोर्स करती नजर आ रही हैं। लव इज लव मोटो को इंडोर्स करती कटरीना ने रंग-बिरंगे रिबॉक के शूज पहने है जो यूनीसेक्स हैं। वहीं साथ में पहनी उनकी ड्रेस लाजवाब है। जिसे देख पता चलता है कि कटरीना की च्वॉइस काफी अच्छी है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
घर की छत पर कराए फोटोशूट में कटरीना ने बांड ताहिती (Bond Tahiti Tdress by DSquard2) की है। हालांकि ये ड्रेस फ्रंट जिप और ट्विल के साथ है लेकिन कटरीना ने इसे बड़े ही स्मार्टली व्हाइट टैंक टॉप के साथ कैरी किया है। 


 

4 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कटरीना की इस ड्रेस की कीमत भी काफी खास है। मेड इन इटली इस खास ड्रेस की कीमत है करीब 66 हजार रुपये। जिसे सुन हैरान होना लाजिमी है। कटरीना ने इस खूबसूरत लुक के साथ मिनिमिल मेकअप और सिंपल हेयर रखा है। जिसे देख कोई भी फैन हो सकता है। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं कटरीना के इस कलरफुल रिबॉक के जूते भी खास हैं। इन यूनीसेक्स जूतों की कीमत है करीब 7 हजार रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें