फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना सा लहंगा पहन इतराएंगी दुल्हन, देखिए मिस कैफ के 5 खूबसूरत फ्लोरल आउटफिट

Sat, 28 Mar 2020 01:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ हमेशा ही लड़कियों को मेजर फैशन गोल देती हैं। पिछले दिनों कपिल शर्मा के शो में पहना सब्यसाची का फ्लोरल लहंगा इस समय होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद बन गया है। स्टाइलिश, ट्रेडिशनल और देखने में उतना ही खूबसूरत ये लहंगा पहन कटरीना किसी अप्सरा सी लग रहीं थीं। हालांकि इससे पहले भी कटरीना साड़ी से लेकर खूबसूरत फ्लोरल लहंगों में नजर आ चुकी हैं। जिन्हें देख हर लड़की स्टाइल टिप्स ले सकती है। तो चलिए देखें ऐसे पांच फ्लोरल लहंगे और साड़ी जिसे पहन कटरीना कैफ ने दिखाया है जलवा।
विज्ञापन

2 of 6
katrina kaif floral lahenga - फोटो : instagram
कटरीना कैफ अक्सर ही फ्लोरल आउटफिट में नजर आती हैं। अंबानी परिवार की शादी में पहुंची कटरीना ने स्काई ब्लू रंग का ये फ्लोरल लंहगा पहना था। जिसे अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। खूबसूरत थ्री डी प्रिंट वाले इस लहंगे को पहन कटरीना लाजवाब नजर आ रहीं थीं।



 
विज्ञापन

3 of 6
katrina kaif in pink floral saree - फोटो : instagram
वहीं इसके पहले कटरीना हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहने भी नजर आ चुकी हैं। जिसका फ्लोरल प्रिंट लड़कियों को काफी पसंद आएगा। साड़ी की ड्रैपिंग स्टाइल और साथ में फुल स्लीव ब्लाउज का कांबिनेशन जबरदस्त नजर आ रहा है। इस साड़ी को कटरीना ने भारत फिल्म के प्रमोशन में पहना था। जिसके साथ सब्यसाची की डिजाइनर बेल्ट भी कमर पर पहनी है।


 

4 of 6
katrina kaif in red floral lahenga - फोटो : instagram
यहीं नहीं कटरीना का फ्लोरल प्रेम इस लाल रंग के लहंगे में भी गजब दिख रहा है। इस लहंगे को ब्राइडल लहंगा भी कह सकते हैं। मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया ये लहंगा न्यूड शेड का है जिसके ऊपर लाल रंग के फूलों से एंब्रायडरी की गई है।



 
विज्ञापन

5 of 6
katrina kaif black floral lahenga - फोटो : instagram
कटरीना कैफ ने भारत फिल्म के स्क्रीनिंग में काले रंग का फ्लोरल लहंगा पहना था। सब्यसाची के डिजाइन किए इस लहंगे के साथ कटरीना के हैवी चोकर नेकपीस के साथ परफेक्ट मेकअप किया था। जिसे देख हर लड़की इंस्पायर हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
katrina kaif black floral saree - फोटो : instagram
वहीं कटरीना इस ब्लैक बार्डर वाली साड़ी की पहन बला की खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। इस साड़ी में बने थ्रीडी प्रिंट के फूल लुक को बढ़ाने का काम कर रहें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें