फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: ट्रेंड में छाया कुर्ता, आलिया भट्ट से लेकर सारा अली खान तक की तस्वीरें हैं सबूत

Thu, 16 Dec 2021 10:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kurta in trend - फोटो : instagram
वैसे तो बी टाउन की हसीनाएं ज्यादातर वेस्टर्न वियर के जरिए फैंस के दिलों में उतरती हैं। लेकिन जब ये देसी लुक में नजर आती हैं तो हर किसी की निगाहें इन्हीं पर टिक जाती हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों देखने को मिल रहा है। जब कुर्ते के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख रही हैं। जहां आलिया भट्ट सलवार के साथ ही पैंट स्टाइल बॉटम वियर के साथ कुर्ता कैरी कर रही हैं। वहीं सारा अली खान को शरारा पसंद है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट पिछले दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कलीदार कुर्ते के साथ सलवार को मैच किए नजर आईं। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। वहीं देसी लुक को पसंद करने वाली लड़कियों के लिए ये काफी ट्रेंडी लुक है। जिसे वो आसानी के साथ फ़ॉलो कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान को ज्यादातर शार्ट कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड बॉटम वियर में देखा गया है। वो शरारा पहनना पसंद करती हैं। पिछले दिनों हरे रंग के शरारे में वो नजर आईं थीं। 

4 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
इसके साथ ही सारा अली खान अनारकली कुर्ते में भी फिल्म का प्रमोशन करते दिखीं थीं। खूबसूरत फूलों के प्रिंट वाले इन पेस्टल कलर के अनारकली कुर्ते हर लड़की की विश लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं नई नवेली दुल्हन बनीं कटरीना कैफ ने लांग कुर्ते और चूड़ीदार के साथ कैमरे को पोज दिया। जो कि एक सदाबहार फैशन है और इंडियन लुक में हमेशा ही शानदार लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें