फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Special: करवा चौथ की पूजा के समय जरूर करें सोलह श्रृंगार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 01 Nov 2023 09:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 16 Shringar: करवा चौथ की पूजा के वक्त सोलह श्रृंगार करने का काफी महत्व है। ऐसे में आपको ये पता होना बेहद जरूरी है कि सोलह श्रृंगार की लिस्ट में क्या-क्या सामान शामिल होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : istock
Karwa Chauth 16 Shringar: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं को हमेशा सोलह श्रृंगार करने की सलाह दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि सोलह श्रृगांर करने से न केवल महिला की खूबसूरती बढ़ती है  बल्कि उनका और उनके पति का भाग्य भी अच्छा होता है। इसका जिक्र ऋग्वेद में भी किया गया है। ऐसे में महिलाएं पूजा के वक्त सोलह श्रृंगार अवश्य करती हैं।

अब जब बात सोलह श्रृंगार की हो रही है तो करवा चौथ के व्रत का जिक्र करना स्वाभाविक है। ये एक ऐसा त्योहार होता है, जिस दिन हर सुहागिन महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही महिलाएं पूजा के वक्त खूब सजती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं।

वैसे तो हर सुहागिन महिला को इस बारे में पता होता है कि सोलह श्रृंगार मे क्या सामान होता है, लेकिन जिनकी नई शादी हुई है, उन्हें इस बारे में ज्यादा नहीं पता होता। ऐसे में हम आपको सोलह श्रृंगार की पूरी लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : instagram
बिंदी

करवा चौथ की पूजा के लिए तैयार होते वक्त माथे पर बिंदी जरूर लगाएं। इससे आपकी खूबसूरती और निखर कर सामने आएगी।
विज्ञापन

3 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : फाइल
सिंदूर

सुहागिन महिलाओं के लिए सिंदूर बेहद खास होता है। ऐसे में तैयार होते वक्त इसका इस्तेमाल जरूर करें। 

4 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : istock
काजल

पूजा के लिए तैयार होते वक्त आंखों पर काजल जरूर लगाएं। इससे आपकी आंखें खूबसूरत दिखेंगी।
विज्ञापन

5 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : instagram
मेहंदी 

पूजा से पहले ही हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं। इससे आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। 

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ पर हाथ और पैरों में लगाएं मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन

 
विज्ञापन

6 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : instagram/flyrobe/
लाल साड़ी या लहंगा

अगर आप चाहें तो पूजा के वक्त अपनी शादी का जोड़ा कैरी कर सकती हैं। अगर लहंगा नहीं पहनना चाहतीं तो लाल रंग की साड़ी पूजा के वक्त पहनें। 

Karwa Chauth 2023: महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा टिश्यू साड़ी का क्रेज, करवा चौथ पर पहनकर दिखाएं जलवा
विज्ञापन

7 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : instagram/weddingwireindia
गजरा

तैयार होते वक्त बालों में गजरा जरूर लगाएं। ये आपके लुक को और खूबसूरत बनाएगा। 

8 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : instagram
मांगटीका

हर सुहागिन महिला की सुदंरता में मांगटीका चार चांद लगाता है। 

9 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : सोशल मीडिया
नथ

सुहागिन महिलाओं के पास नथ जरूर होती है। अगर आप पास किसी खास स्टाइल की नथ है तो उसे अपने एथनिक लुक के साथ कैरी करें। 

10 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : You Tube
कानों में पहनें ईयररिंग

चाहें तो हैवी झुमका पहन सकती हैं लेकिन अगर आपको हैवी ईयररिंग नहीं पसंद तो आप हल्के टॉप्स भी कैरी कर सकती हैं। 

11 of 17
Karwa Chauth Special
मंगलसूत्र

किसी भी सुहागिन महिला का श्रृंगार इसके बिना अधूरा होता है। ऐसे में तैयार होते वक्त मंगलसूत्र जरूर पहनें। इसे पूजा के बाद तुरंत उतारें नहीं। 

12 of 17
Karwa Chauth Special
बाजूबंद

हर महिला के पास ये जरूर होता है। अगर आपके पास सोने का बाजूबंद नहीं है तो आप आर्टिफिशियल बाजूबंद पहनकर अपना सोलह श्रृंगार पूरा कर सकती हैं। 

13 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : max pixel
चूड़ी

सुहागिन महिलाओं के लिए चूड़ियों का काफी महत्व होता है। ऐसे में अपने आउटफिट के हिसाब से चूड़ी पहनें। अगर आप सिंपल चूड़ी पहनने का सोच रही हैं तो लाल और हरी चूड़ी पहन सकती हैं। 

14 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : iStock
अंगूठी

सोलह श्रृंगार में अंगूठी का काफी महत्व है। ऐसे में इसे जरूर पहनें। अगर आपके पास आपकी सगाई की अंगूठी है तो उसे जरूर पहनें। 

15 of 17
Karwa Chauth Special
कमरबंद

एथनिक वियर के साथ कमरबंद काफी खूबसूरत लगता है। ऐसे में आप साड़ी या लहंगे के साथ इसे जरूर पहनें। 

16 of 17
Karwa Chauth Special
बिछिया

ये मंगलसूत्र की तरह ही सुहाग की निशानी माना जाता है। इसे पूजा के वक्त जरूर पहनें। 
विज्ञापन

17 of 17
Karwa Chauth Special - फोटो : istock
पायल

अगर आप सोलह श्रृंगार करके तैयार हो रही हैं तो पैरों में पायल जरूर पहनें। इससे आपका लुक भी खूबसूरत लगेगा और आपका सोलह श्रृंगार भी पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें