फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Bracelet Design: इस करवा चौथ अपनी पत्नी को तोहफे में दें ऐसे गोल्ड ब्रेसलेट, देखकर आपको गले से लगा लेंगी

Mon, 06 Oct 2025 05:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Bracelet Design For Karwa Chauth 2025: अगर करवा चौथ के मौके पर आप अपनी पत्नी को  कुछ खास देना चाहते हैं तो गोल्ड ब्रेसलेट से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। यहां सोने के ब्रेसलेट की लेटेस्ट डिजाइन हम आपको दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इस करवा चौथ अपनी पत्नी को तोहफे में दें ऐसे गोल्ड ब्रेसलेट - फोटो : Adobe stock

Gold Bracelet Design For Karwa Chauth 2025: करवा चौथ हिंदू त्योहारों में सबसे खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। जब आपकी पत्नी आपके लिए निर्जला व्रत रख रही है तो आपका ये फर्ज बनता है, कि आप उनके इस दिन को खास बनाएं। ऐसे में आप उनके लिए कुछ खास सा तोहफा खरीद सकते हैं। अगर कुछ विकल्प तलाश कर रहे हैं तो यहां आपकी तलाश अब खत्म होगी।

करवा चौथ 2025 पर पत्नी को गिफ्ट में गोल्ड ब्रेसलेट देना एक शानदार और खास आइडिया हो सकता है। सोने की चमक और उसकी अमूल्यता इस त्योहार की गरिमा को और बढ़ा देती है। गोल्ड ब्रेसलेट न सिर्फ एक खूबसूरत गिफ्ट होता है, बल्कि इसे पहनकर पत्नी खुद को विशेष महसूस करती है।

करवा चौथ के पावन अवसर पर इस तरह का तोहफा रिश्तों में प्यार और मजबूती को और गहरा करता है। इसी के चलते यहां हम आपको सोने के ब्रेसलेट के लेटेस्ट डिजाइन दिखाएंगे, ताकि आपकी पत्नी इस तोहफे को देखकर आपको गले लगा ले। 

विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

अगर आपकी पत्नी वर्किंग है तो उन्हें इस तरह का मल्टीलेयर वाला ब्रेसलेट तोहफे में दें। इसे पहनकर जब भी वो लैपटॉप पर काम करेंगी, तो इसमें लटके दिन आपके प्यार का एहसास उन्हें कराएंगे। ये उन महिलाओं के लिए परफेरक्ट रहता है, जो चूड़ी नहीं पहन पाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

अगर मल्टी लेयर ब्रेसलेट आपको नहीं पसंद है तो इस तरह का मिनिमल डिजाइन वाला ब्रेसलेट चुनें। ये भी जब पहना जाएगा, तो हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। अगर बजट की कोई दिक्कत नहीं है तो इसमें जो दिल वाला पैंडेट है, उसमें आप डायमंड लगवा सकते हैं। डायमंड से इसकी शोभा बढ़ जाएगी। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

अगर अपनी पत्नी को प्यार का एहसास कराना है तो इस डिजाइन का चयन करें। ये पारंपरिक गोल्ड का ब्रेसलेट है। इसमें बस बीचों बीच आपको लव लिखवाना है। आप चाहें तो अपना और अपनी पत्नी के नाम का पहला अक्षर भी लिखना सकते हैं। ये भी देखने में कमाल का लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

कुछ अलग सी डिजाइन तलाश कर रहे हैं तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। ऐसी डिजाइन के लिए आपको पहले से ऑर्डर देना पड़ेगा। इसमें चाहें तो डायमंड लगवा लें। हीरों से इस ब्रेसलेट की शोभा बढ़ जाएगी। इसे सिंपल सी साड़ी के साथ भी पहना जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवीं डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

पारंपरिक सोना ही खरीदना है तो ये खरीद सकते हैं. इस डिजाइन में आपको बीच में कुछ कारीगरी करानी पड़ेगी। चाहें तो इसके बीच में दिल वाला पैंडेंट लगवा लें। उससे इसका लुक पूरी तरह बदलकर और भी खूबसूरत हो जाएगा। इसे वो जब-जब पहनेंगी तो उन्हें आपके प्यार का एहसास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठी डिजाइन - फोटो : instagram
छठी डिजाइन

अगर आपकी पत्नी बहुत प्यारी सी है, और उन्हें अक्सर नजर लग जाती है तो आप इस तरह का इविल आई वाला ब्रेसलेट तोहफे में दे सकते हैं। इस तरह से ब्रेसलेट को पहनने के बाद उन्हें कभी नजर नहीं लगेगी। ये ब्रेसलेट आजकल हैं भी काफी ट्रेंड में। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें