फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Bangles Collection: करवा चौथ के मौके पर पहन सकती हैं ऐसे चूड़ी और कंगन, देखें क्या है ट्रेंड में

Mon, 06 Oct 2025 11:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2025 Fashion Tips: करवा चौथ के मौके पर कंगन और चूड़ी पहननी है तो यहां उसके लेटेस्ट कलेक्शन दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ के मौके पर पहन सकती हैं ऐसे चूड़ी और कंगन, देखें क्या है ट्रेंड में - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth 2025 Fashion Tips:  इस साल 10 अक्तूबर को करवा चौथ का पावन त्योहार मनाया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति में एक बहुत ही खास और महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं और सुंदर परिधान पहनती हैं।

करवा चौथ के श्रृंगार में कंगन और चूड़ी का खास महत्व होता है क्योंकि ये पारंपरिक गहने न केवल महिलाएं की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि उनकी खुशहाली और समृद्धि का भी प्रतीक होते हैं। अगर आप इस करवा चौथ पर अपने लुक को और भी आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो सही कंगन और चूड़ी का चुनाव बेहद जरूरी है।

 इस लेख में हम आपको करवा चौथ के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडिंग कंगन और चूड़ी के कलेक्शन दिखाएंगे, जो आपके त्योहार को और भी खास बना देंगे। चाहे आप पारंपरिक डिज़ाइन पसंद करें या मॉडर्न स्टाइल, यहां हर तरह के विकल्प मौजूद हैं। तैयार हो जाइए इस करवा चौथ पर अपने लुक को नए अंदाज में सजाने के लिए!
विज्ञापन

2 of 7
पहला सेट - फोटो : instagram
पहला सेट

सबसे पहले नजर डालते हैं कंगनों और चूड़ियों के इस कलेक्शन पर, तो ये डिजाइन ज्यादातर महिलाओं को पसंद आती है। इसमें कांच की चूड़ियों के सेट में किनारों पर हल्के-हल्के सिल्वर कंगन लगाने होते हैं। सिल्वर कंगन कांच की चूड़ियों के साथ कमाल के लगते हैं। खासतौर पर अगर इन कंगनों पर नग जड़े हों तो। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरा सेट - फोटो : instagram
दूसरा सेट

सिंपल प्लेन कांच की कामदार चूड़ियां आपके करवा चौथ लुक को पूरी तरह से बदल सकती हैं। ये लुक देखने में बेहद कमाल का लगता है। इसे आप मिसमैच करके भी कैरी कर सकती हैं। इसके लिए जिस रंग का आउटफिट कैरी किया है, उसके ठीक अपोजिट रंग की कांच की कामदार चूड़ियां कलाइयों में पहनें। 

4 of 7
तीसरा सेट - फोटो : instagram
तीसरा सेट

प्लेन कांच की चूड़ियां अगर पहनने का मन नहीं है तो ऐसा सिल्वर चूड़ी और कंगन का सेट आपके लिए एक बेहतर विकल्प रहेगा। इसके साथ पहनने के लिए सिंपल सा आउटफिट चयन करें, क्योंकि सिंपल आउटफिट के साथ ही ये हाइलाइट होगा। हैवी आउटफिट से इसका लुक छिप सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथा सेट - फोटो : instagram
चौथा सेट

इस चौथे सेट पर नजर डालें तो कुंदन जड़ा ऐसा सेट आप अपने शादी के लहंगे के साथ भी कैरी कर सकती हैं। अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है तो इससे बेहतर विकल्प तो आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। ये काफी भारी होते हैं, इसलिए इन्हें थोड़ी देर के लिए ही पहनें। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवा सेट - फोटो : instagram
पांचवा सेट

कुछ अलग हटकर पहनने का मन है तो ऐसे थ्रेड वाले कंगन और चूड़ियों के सेट आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये पहनने में भी काफी हल्के होते हैं। इसके अंदर कांच की चूड़ियां होती हैं, जिसपर खूबसूरत थ्रेड वर्क होता है। थ्रेड वर्क देखने में कमाल का लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठा सेट - फोटो : instagram
छठा सेट

कुछ भारी सा पहनने का मन है तो करवा चौथ के हिसाब से कुंदन जड़े कंगनों का ऐसा सेट तैयार कराएं। ये सेट देखने में कमाल का लगता है। इसके साथ हर तरह का आउटफिट बेहद कमाल का लगेगा। इसके बीच में चाहें तो चूड़ियां भी लगा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें