फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Mehndi Design: इस करवा चौथ हाथों में लगाएं पिया के नाम की मेहंदी, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन

Wed, 01 Nov 2023 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Mehndi Design Photos: मेहंदी के बिना सुहागिनों का हर त्योहार अधूरा माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको करवा चौथ के लिए मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
karwa chauth 2023 mehndi designs - फोटो : instagram
Karwa Chauth Mehndi Design Photos: सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का त्योहार काफी अहम होता है। महिलाएं बेसब्री से इस त्योहार का इंतजार साल भर करती हैं। हर साल की तरह इस साल भी महिलाएं करवा चौथ के व्रत के लिए काफी उत्साहित हैं। इस साल ये त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में पूजा के समय तैयार होने के लिए महिलाओं ने अपनी पसंद के हिसाब से नए कपड़े और ज्वेलरी खरीद ली है।

करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पानी पीती हैं। कई जगह व्रत के दिन सुबह सरगी खाने की परंपरा है। इसमें सरगी के बाद महिलाओं का ये व्रत शुरू होता है। इस दिन को और खास बनाने के लिए सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं।

ऐसा माना जाता है कि मेहंदी के बिना करवा चौथ का त्योहार अधूरा होता है। इसी के चलते महिलाएं एक दिन पहले ही हाथों में मेहंदी लगवा लेती हैं। अगर इस करवा चौथ आप भी अपने हाथों में पिया जी के नाम की मेहंदी लगाने जा रही हैं, तो यहां इसके कुछ लेटेस्ट डिजाइन हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
karwa chauth 2023 mehndi designs - फोटो : instagram
हाथ पर दिखाएं अपनी परंपरा

सभी जगहों पर करवा चौथ की पूजा महिलाएं एक साथ बैठकर करती हैं। ऐसे में इस परंपरा को आप अपनी मेहंदी की डिजाइन में दिखा सकती हैं। ये देखने में कमाल की लगेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
karwa chauth 2023 mehndi designs - फोटो : instagram
चांद देखती हुई महिला

अगर आपको भरे-भरे हाथ मेहंदी लगवाना पसंद है तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसके लिए एक हथेली में चांद देखती हुई महिला की तस्वीर बनाएं और दूसरी हथेली में आप अपने पसंद की डिजाइन बना सकती हैं। 

4 of 7
karwa chauth 2023 mehndi designs - फोटो : instagram
हथेली पर बनाएं महिला

अगर आपके पास भरे हाथ मेहंदी लगवाने का वक्त नहीं है तो करवा चौथ की पूजा के लिए अपने हाथों की हथेली पर करवा चौथ की पूजा करती महिला की तस्वीर बनवाएं। ये डिजाइन रचने के बाद कमाल की लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
karwa chauth 2023 mehndi designs - फोटो : instagram/weddingwireindia
ब्राइडल मेहंदी

नई दुल्हनों के लिए ये डिजाइन एक बेहतर विकल्प है। ऐसे में आप चाहें तो अपने हाथों में पति का नाम लिखवा सकती हैं। इसके अलावा पारंपरिक तरीके से अपने हाथों में ब्राइडल मेहंदी  लगवा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
karwa chauth 2023 mehndi designs - फोटो : instagram/weddingwireindia
हाथों में बनाएं दूल्हा-दुल्हन

अगर ये आपका पहला करवा चौथ व्रत है तो हाथों में इस तरह से दूल्हा-दुल्हन बना सकती हैं। नई दुल्हनों के हाथों में इस तरह की डिजाइन काफी खूबसूरत लगती है। ऐसी मेहंदी के साथ जब आप हाथों में चूड़ा पहनेंगी तो आपका लुक और ज्यादा कमाल का लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
karwa chauth 2023 mehndi designs - फोटो : Istock
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन

अगर आपके पास मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो ये डिजाइन आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। इस तरह की मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन को आप आसानी से घर पर ही लगा सकती हैं और इसे सूखने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें