फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पहनना है कुछ हट के तो ट्राई करें लाल रंग के ये आउटफिट

Wed, 01 Nov 2023 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस करवा चौथ पर स्टाइल दिखाना चाहती हैं तो लाल रंग के इन आउटफिट को अपने कलेक्शन में शामिल कर लें। 
विज्ञापन
1 of 7
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram
Karwa Chauth 2023: साल भर में एक बार आने वाले करवा चौथ का इंतजार महिलाएं सालभर करती हैं। करवा चौथ के दिन हर सुहागिन महिला सच्चे मन से अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस दिन को खास बनाने की तैयारी काफी दिन पहलेे से शुरू हो जाती है। पूरे दिन व्रत रखकर शाम को पूजा की जाती है और फिर रात में चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। 

हर महिला चाहती है कि वो करवा चौथ के दिन सबसे खूबसूरत और सबसे स्टाइलिश दिखे। ऐसे में महिलाएं काफी-काफी दिन पहले से पूजा के समय के लिए आउटफिट का चयन करने में लग जाती हैं। अगर आप इस करवा चौथ पर स्टाइल दिखाना चाहती हैं तो लाल रंग के इन आउटफिट को अपने कलेक्शन में शामिल कर लें। हम आपको इसी दिन के लिए कुछ ऐसे आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जो आपको खूबसूरत दिखाने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram
प्लाजो कुर्ता

इस तरह का लाल रंग का प्लाजो कुर्ता आप चाहें तो ऑनलाइन खरीद लें। वैसे ऐसा कुर्ता आप आसानी से कपड़ा लेकर सिलवा सकती हैं। अगर आप इसे सिलवाएंगी तो इसका डिजाइन अपनी पसंद के हिसाब से बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram
शरारा

इस तरह का शरारा सूट करवा चौथ के लिए एक बेहतर विकल्प है। वेल्वेट फैब्रिक में ऐसा शरारा देखने में काफी क्लासी लगता है। 

4 of 7
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram
साड़ी

साड़ी तो करवा चौथ के लिए सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती है। आप इस तरह की साड़ी लेकर उसका ब्लाउज तैयार करवा सकती हैं। अगर आप साड़ी खरीदेंगी तो इसका दोबारा इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram
पटियाला सूट 

अगर आप कुछ ऐसा पहनने का सोच रही हैं जो काफी कंफर्टेबल हो तो पटियाला सूट आपके लिए एक बेहतर च्वाइस है। ये देखने में भी कमाल का लगता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram
लहंगा

आप चाहें तो अपनी शादी का लहंगा करवा चौथ पर पहनें। वैसे आप चाहें तो अपने बजट में एक लाल रंग का लहंगा अपने लिए बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न

अगर आप एथनिक से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी करें। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें