Karwa Chauth 2023: जैसे-जैसे समय बदल रहा है, उसके साथ-साथ फैशन में भी लगातार बदलाव हो रहा है। लोग फैशन और ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े पहनना पसंद करते हैं। खासकर अगर बात करें महिलाओं की, तो महिलाएं ज्यादातर साड़ी पहनना पसंद करती हैं।
एक समय था, जब साड़ियों में ज्यादा ऑप्शन नहीं थे, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में ड्रैप्ड, फ्रिल, शिमरी कई तरह के ऑप्शन्स आजकल महिलाओं के पास हैं। इन सबके अलावा टिश्यू साड़ी काफी ट्रैंड में हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगती हैं।
हाल ही में कई अभिनेत्रियों को टिश्यू साड़ी पहने देखा गया है। आज हम आपको टिश्यू साड़ी का कुछ लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। ताकि आप करवा चौथ के लिए ये साड़ी तैयार करवा सकती हैं। इस साड़ी को पहनने का तरीका भी काफी खास होता है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।