फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर दिखाना है जलवा तो पहन सकती हैं इस तरह की डिजाइनर साड़ियां

Fri, 20 Oct 2023 04:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस करवा चौथ साड़ी पहनना चाहती हैं तो आज के लेख में हम आपको कुछ डिजाइनर साड़ी दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : instagram
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का त्योहार हर विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है। भारतीय विवाहित महिलाएं चाहे विश्व में कहीं भी रहें, वो इस त्योहार को मनाना कभी नहीं भूलतीं। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत का पारण रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। इस दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और नई-नई साड़ी पहनती हैं।

वैसे तो अभी करवा चौथ के त्योहार में काफी दिन बाकी हैं लेकिन अगर आप अभी से अपने लिए अच्छी साड़ी तलाशना शुरू करेंगी, तब जाकर कुछ समय बाद आपको वैसी साड़ी मिलेगी, जैसी आप चाह रही हैं। अगर आप इस करवा चौथ साड़ी पहनना चाहती हैं तो आज के लेख में हम आपको कुछ डिजाइनर साड़ी दिखाने जा रहे हैं। ये सभी साड़ियां आपको आसानी से बाजारों में मिल जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill
सीक्वेन साड़ी

अगर आप करवा चौथ पर ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो इस तरह की सीक्वेन साड़ी कैरी करें। ये देखने में काफी प्यारी लगती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
सिल्क साड़ी - फोटो : instagram/vidyabalan
सिल्क साड़ी

अगर ये आपका पहला करवा चौथ व्रत है तो लाल रंग की सिल्क की साड़ी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। ये देखने में बेहद खूबसरत लगती है। 

4 of 7
ruffle saree - फोटो : instagram
रफल साड़ी

इस तरह की साड़ी आपको किसी डिजाइनर शोरूम पर ही मिलेगी। ऐसी साड़ियां काफी क्लासी लगती हैं। आप इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor
फ्लोरल प्रिंट

अगर आप कुछ सिंपल पहनना चाह रही हैं तो इस तरह की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी आपके लिए परफेक्ट है। ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगती है। 
विज्ञापन

6 of 7
saree - फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी

अगर आपको लाल साड़ी ही पहननी तो हैवी ब्लाउज के साथ इस तरह की शिफॉन की साड़ी आप पहन सकती हैं। इसे पहनकर आपका लुक निखर कर सामने आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आर्गेंजा साड़ी - फोटो : Social Media
आर्गेंजा साड़ी

इस तरह की साड़ियां काफी हल्की होती है लेकिन इन्हें कैरी करना थोड़ा मुश्किल होता है। दरअसल, इन्हें पहनते वक्त आपको कई पिन की जरूरत पड़ेगी। वरना ये खिसकती रहेगी। ये देखने में काफी क्लासी लगती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें