फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: इस दिवाली खूबसूरत दिखने के लिए अभी से तैयार करा लें ऐसे आउटफिट

Fri, 20 Oct 2023 12:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस दिवाली खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आज ही इस तरह के कपड़ों को बनवा कर तैयार करा लें।
विज्ञापन
1 of 7
Diwali 2023 - फोटो : instagram
Diwali 2023: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे दिवाली का त्योहार पसंद नहीं होगा। दीपों के इस त्योहार की तैयारी लोग कई दिनों पहले से ही शुरू कर देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन ही प्रभु श्रीराम लंकापति रावण को हरा कर अयोध्या लौटे थे। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान राम के लौटने की खुशी में अयोध्या वासियों ने पूरे अयोध्या को दीयों को रोशनी से सजा दिया था। इसी के चलते दिवाली से पहले लोग अपने घरों में रंगरोगन कराते हैं और घरों को सजाते हैं। इसके साथ ही दिवाली पर ही लोग नए-नए कपड़े पहनकर पूजा करते हैं।

अगर पुरुषों की बात करें तो दिवाली के दिन के लिए आउटफिट चयन करने में उन्हें ज्यादा सोचना नहीं पड़ता लेकिन महिलाएं अपने लिए कपड़े चयन करते वक्त ट्रेंड का ख्याल जरूर रखती हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप दिवाली के लिए तैयार करा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Madhuri Dixit - फोटो : instagram
केप के साथ शरारा 

अगर आप अपने इंडियन आउटफिट को कुछ अलग तरीके से पहनना चाहती हैं तो ये आउटफिट आपके लिए काफी परफेक्ट विकल्प है। इसे बनवाने के लिए आप कपड़ा लेकर टेलर से बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Shilpa - फोटो : instagram
पेपलम टॉप-गरारा

वेल्वेट फैब्रिक में इस तरह का पेपलम टॉप और गरारा दिवाली के लिए एक बेहतर विकल्प है। ये ब्लू रंग भी देखने में बेहद कमाल का लगता है। 

4 of 7
ananya panday - फोटो : instagram
प्लाजो- क्रॉप टॉप

आप इस तरह का प्लाजो- क्रॉप टॉप अपने लिए बनवा सकती हैं। इसके साथ अगर आप श्रग पहनेंगी तो आपका लुक काफी अलग दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
rakul preet singh - फोटो : instagram
लहंगा

पूजा के समय के लिए लहंगा एक सबसे सही विकल्प है। ऐसे में आप इस तरह का लहंगा अपने लिए बनवा सकती हैं। अगर आप दिवाली की पूजा के लिए लहंगा बनवाएंगी तो ये देखने में बेहद प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
अंगरखा सूट - फोटो : instagram
अंगरखा सूट

अगर आप अनारकली के जैसा ही कुछ पहनना चाहती हैं तो इस तरह का अंगरखा सूट एक बेहतर विकल्प है। इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं, और बुटीक से बनवा भी सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अदिति राव हैदरी - फोटो : Instagram/aditiraohydari
शरारा सूट

दिवाली पर अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो काफी कंफर्टेबल हो, तो इस तरह का शरारा काफी सही विकल्प है। शरारा सूट देखने में भी प्यारा लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें