फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwachauth 2019: करवा चौथ पर घर में कुछ यूं करें नई दुल्हन सा मेकअप

Thu, 17 Oct 2019 10:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
at - फोटो : instagram
त्योहारों का मौसम चल रहा है। नवरात्रि पर दुर्गा पूजा और दशहरे की तैयारी के बाद ही करवाचौथ भी आ जाएगा। ऐसे में महिलाएं तैयार होने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। बात जब पति के लिए सजने संवरने की हो तो शादी के चाहे कितने भी साल हो जाए लेकिन महिलाओं को लगता है कि सबसे सुंदर वहीं दिखें और उनके पति की नजर उन पर से हटे ही न। तो आज हम आपको घर पर ही तैयार होने के लिए मेकअप के कुछ लेटेस्ट टिप्स देने जा रहें हैं, जिन्हें आजमाकर आप लगेंगी बिल्कुल नई नवेली दुल्हन। 

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixa
ब्लशर का प्रयोग
घर पर तैयार हो रही हैं तो ब्लशर का प्रयोग जरूर करें। इससे चेहरे पर प्राकृतिक सुंदरता नजर आती है। लेकिन अगर आपके पास ब्लशर नही है तो परेशान होने वाली कोई बात नही है। अपनी हल्के गुलाबी रंग या फिर हल्के लाल रंग की लिपस्टिक को थोड़ा सा उंगली पर निकालकर गाल पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से फैलाएं इससे आपको नेचुरल कलर मिल जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
माइश्चराइजर का प्रयोग
चेहरे पर मेकअप केक जैसा न लगे इसके लिए सबसे पहले माइश्चराइजर का प्रयोग करें। इसे चेहरे के हर हिस्से पर हाथों से या फिर स्पंज से लगाएं।

 

4 of 7
- फोटो : pixa
आंखों पर लाइनर लगाने से पहले गोल्डेन कलर का आईशैडो लगाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। साथ में हाईलाइटर का भी प्रयोग करें। इसके साथ ही ध्यान रखें कि आइब्रो को सही आकार और कलर देना न भूलें।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
आजकल आंखो का स्मोकी लुक चलन में है तो ब्राउन और ब्लैक आईशैडो को मिक्स करके लगाएं और इसके बाद लाइनर का प्रयोग करें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
होंठों पर लिपस्टिक का लगाने से पहले मैचिंग के लिप लाइनर से होंठो को शेप देकर बीच में भरना न भूलें। ऐसा करने से लिपस्टिक देर तक होंठो पर टिकी रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : instagram
सबसे जरूरी बात कि जो भी मेकअप करें वो कपड़े के रंग और डिजाइन से मैच करता हुआ हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें