फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों को लेनी चाहिए कार्तिक आर्यन के इन पांच लुक से स्टाइल टिप्स, लड़कियां हो जाएंगी फिदा

Sat, 22 Feb 2020 04:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kartik aryan - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के नए सितारे हैं जिनके लिए लड़कियों का क्रेज साफ नजर आता है। सारा अली खान के साथ अपनी फिल्म लव आजकल के प्रमोशन के दौरान उनके फैंस का ये प्रेम अक्सर दिख रहा था। कार्तिक अपने रफ एंड टफ के साथ ही डैपर लुक में अक्सर ही यहां वहां दिख जाते हैं। अगर लड़कों को भी हैंडसम दिखना है तो कार्तिक आर्यन के इन पांच ड्रेसिंग सेंस जरूर आपके काम आएंगे। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 5
kartik aryan - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन की तरह हूडी पहन कर आप भी हैंडसम दिख सकते हैं। ब्लैक हूडी संग ब्लू जींस और एंकल लेंथ स्नीकर में कार्तिक का लुक हर लड़की को पसंद आएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
kartik aryan - फोटो : instagram
सिंपल सी गोल गले की टीशर्ट में भी कार्तिक आर्यन का लुक धमाकेदार है। फेडेड जींस और ब्लैक टीशर्ट का कांबिनेशन हर लड़के के स्किन टोन पर सूट करेगा।

 

4 of 5
kartik aryan - फोटो : instagram
लड़कों पर काला रंग कितना सूट करता है ये बात कार्तिक आर्यन की तस्वीरों को देखकर पता चलता है। हर बार अलग लुक में वो ब्लैक कलर को कैरी करते हैं और हैंडसम नजर आते हैं। ब्लैक सूट और जींस के साथ प्रिंटेड ब्लैक शर्ट के साथ रॉ लेदर शूज में डैपर लुक कमाल लग रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kartik aryan - फोटो : instagram
लाइट शेड के शर्ट या ब्लेजर के साथ ब्राइट कलर के पैंट को मैच करना है तो कार्तिक आर्यन की ये स्टाइलिश तस्वीर को जरूर देखें। ग्रे रंग के स्वेटर के साथ ब्लेजर और उसके साथ ब्राइट ब्लू पैंट शानदार लग रही है। वहीं साथ में डार्क ब्राउन शूज को पेयर कर कार्तिक डैपर नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें