फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मात्र 1500 की ड्रेस में करिश्मा कपूर पहुंची तैमूर के बर्थडे पार्टी में, क्या आपने देखी हैं तस्वीरें

Sun, 27 Dec 2020 04:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
माता-पिता और करीना कपूर के साथ करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram/therealkarismakapoor
बॉलीवुड की अभिनेत्रियां स्टाइल और फैशन को फॉलो करने के लिए अच्छी खासी रकम खर्च करने को तैयार रहती हैं। लेकिन बात कपूर खानदान की हो तो उनकी हर स्टाइल फैशन बन जाती है। तभी तो करीना कपूर से लेकर करिश्मा कपूर अक्सर ऐसे कपड़ों में स्पॉट हो जाती हैं। जिसके बारे में जानकर ही हैरानी होती है। करीना कपूर जहां इन दिनों अपने मैटरिनिटी फैशन से हर किसी को क्लीन बोल्ड कर रही हैं। वहीं पिछले दिनों बेटे तैमूर के जन्मदिन पार्टी में पहुंची करिश्मा की ड्रेस भी हर किसी को हैरान करने के लिए काफी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram fan page
तैमूर की बर्थडे पार्टी में करीना के घर पर बहन करिश्मा कपूर पापा रणधीर कपूर के साथ पहुंची थीं। इस दौरान करिश्मा ने काले और सफेद रंग की एनिमल प्रिंट मिडी ड्रेस पहन रखी थी। वहीं इस ड्रेस की गोल नेकलाइन और कमर पर बनी प्लीट्स इसे खूबसूरत बनाने के लिए काफी थी। करिश्मा ने एनिमल प्रिंट की ड्रेस के साथ काले बूट्स मैच किए थे।
विज्ञापन

3 of 5
karisma kapoor - फोटो : instagram
करिश्मा ने इस ड्रेस के साथ काफी फंकी लुक दे रखा था। स्लीक पोनीटेल के साथ हाथों में मिनी हैंडबैग और ब्लैक गॉगल्स के साथ करिश्मा हमेशा की तरह ही आकर्षक नजर आ रही थीं। वहीं इस ड्रेस की कीमत भी सुन हैरानी होगी।

4 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram/therealkarismakapoor
करिश्मा ने तैमूर के बर्थडे पार्टी के लिए बेहद सस्ती सी ड्रेस चुनी थी। H&M ब्रांड की इस ड्रेस की कीमत है मात्र पंद्रह सौ रुपये। जिसे सुन कोई भी हैरान हो सकता है। वैसे ये पहला मौका नही है जब करिश्मा कपूर इतने सस्ते कपड़ों की वजह से सुर्खियों में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
soha - फोटो : instagram fan page
बता दें कि करीना कपूर ने बेटे तैमूर के चौथे जन्मदिन की पार्टी अपने घर पर ही रखी थी। जिसमे बहन करिश्मा कपूर के साथ ही पापा रणधीर कपूर, मां बबीता कपूर, सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें