एथिनिक वियर में सबसे ज्यादा आरामदायक और स्टाइलिश कुर्ता है। जिसे आजकल बॉलीवुड की एक्ट्रेस काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं और कई बार अपने स्टाइल में शामिल कर चुकी हैं। पिछले दिनों एक के बाद एक फेस्टिव लुक में नजर आ चुकीं करीना कपूर, करिश्मा कपूर से लेकर अपने ई प्रमोशन के दौरान विद्या बालन ने शानदार कुर्तों में स्टाइल दिखाया। अगर आप स्टाइल के मामले में पीछे नहीं रहना चाहती हैं तो इन कुर्तों को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। वहीं ब्राइडल लुक के लिए भी ये कुर्ते काफी खूबसूरत लगेंगे। साथ ही कंफर्ट के मामले में भी परफेक्ट रहेंगे। तो चलिए देखें इस सीजन किन बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुर्ते ब्राइडल कलेक्शन में शामिल करने के लिए परफेक्ट हैं।