फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजना सांघी है बॉलीवुड की न्यू फैशनिस्टा, रोम्पर ड्रेस में लग रहीं कमाल

Wed, 09 Sep 2020 04:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sanjana sanghi - फोटो : instagram
संजना सांघी बॉलीवुड की न्यू फैशनिस्टा बनती जा रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने वाली संजना बॉलीवुड का नया चेहरा हैं। लेकिन अपने एक्टिंग के साथ ही वो फैशन सेंस से भी फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो रही हैं। पिछले सप्ताह अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन में उनका अंदाज उनके चाहने वालों को खासा पसंद आया। वहीं फैशन एक्सपर्ट भी उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sanjana sanghi - फोटो : instagram
दरअसल, संजना सांघी ने 2 सितंबर को अपना जन्मिदन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान वो सफेद रंग के रोम्पर ड्रेस में नजर आईं। हॉल्टर नेक और स्लीवलेस बटन ड्रेस में वो क्यूट के साथ ही सेक्सी भी नजर आ रही थीं। इस खूबसूरत ड्रेस पर ब्लू कलर के फ्लावर बने थे जो इसे क्यूट लुक दे रहे थे। वहीं संजना ने इस ड्रेस को वेस्ट लाइन के पास बेल्ट के साथ टीमअप किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
sanjana sanghi - फोटो : instagram
इस खास रोम्पर ड्रेस पर ब्लू कलर के फूल एंब्रायडरी और साथ में मिरर वर्क के साथ किए गए थे। जो इस ड्रेस को काफी एलिगेंट बना रहे थे। वहीं संजना ने इस ड्रेस को काफी खूबसूरती के साथ मिनिमम बेस मेकअप और पिंक लिप्स के काथ सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमकों के साथ कैरी किया था। खुले बाल और न्यूड शेड हाई हील्स के साथ संजना का लुक इंप्रेसिव दिख रहा था। 

4 of 5
sanjana sanghi - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि संजना का स्टाइल सेंस कमाल का है और वो पिछले दिनों अपने लगातार प्रमोशन के सिलसिले में खूबसूरत आउफिट्स में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanjana sanghi - फोटो : instagram
वैसे संजना की इस ड्रेस की कीमत जरूर आपको हैरान कर देगी। एक वेबसाइट के मुताबिक chiara ब्रांड की ये ड्रेस 4250 रुपये की है। जिसे फैशन एडिक्ट आसानी से खरीद सकती हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें