फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा तन्ना की इन बोल्ड तस्वीरों ने लगाई आग, लग रही हैं बेहद आकर्षक

Fri, 28 May 2021 03:14 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उनका ड्रेसिंग सेंस भी एकदम जबरदस्त है ही - फोटो : instagram

सेलिब्रिटीज इन दिनों एक से एक तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वे एकदम जबरदस्त दिखाई दे रही हैं। करिश्मा अपनी लंबाई और फिटनेस के कारण वैसे ही कई लोगों को बहुत पसंद हैं, उसके अलावा उनका ड्रेसिंग सेंस भी एकदम जबरदस्त है ही इसके लिए उनके फैंस को उनकी तस्वीरों का इंतजार रहता है। अगली स्लाइड्स से देखिए करिश्मा का यह जुदा अंदाज। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा की अदाएं - फोटो : instagram

घर पर ही निकाली हैं तस्वीरें
करिश्मा ने अपने घर पर ही यह फोटोशूट करवाया है। तस्वीरों में उन्होंने काले रंग की ब्रालेट के साथ में जींस पहनी हुई है। करिश्मा ने ढीली-ढाली जींस के साथ यह आकर्षक ब्रालेट पहनी हुई है। ब्रालेट पर फ्लोरल डिजाइन है और आगे से गला गहरा है। 

विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा का समर लुक - फोटो : instagram

बाल हैं एकदम नेचुरल
करिश्मा की यह तस्वीरें एकदम नेचुरल हैं। उनके बाल थोड़े अस्त- व्यस्त दिखाई दे रहे हैं लेकिन यह बाल उनके लुक को एकदम सैक्सी बना रहे हैं। करिश्मा बैठकर इन तस्वीरों में एकदम प्रोफेशनल पोज दे रही हैं और उनकी बॉडी से यह साफ दिख रहा है कि वे इन दिनों घर पर अपनी फिटनेस का कितना ख्याल रख रही हैं। 

4 of 5
उनके लुक को एकदम हॉट बना रही है - फोटो : instagram

मेकअप भी है ऑन पॉइंट
करिश्मा की इन तस्वीरों में उनका मेकअप एकदम पॉइंट पर दिख रहा है। उनकी आंखों को स्मोकी लुक दिया हुआ है जो कि उनपर खूब अच्छा लग रहा है। होठों पर गहरे रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है जो कि उनके लुक को एकदम हॉट बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उनके दोस्तों को भी यह बहुत अच्छा लगा है - फोटो : instagram

दोस्तों ने भी लुक को किया है पसंद
करिश्मा के इस लुक को न सिर्फ उनके फैंस ने बहुत पसंद किया है बल्कि उनके दोस्तों को भी यह बहुत अच्छा लगा है। आमना शरीफ ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किया है। फैंस ने भी हॉट वाली इमोजी पोस्ट की है। करिश्मा ने इस तस्वीर के साथ ‘मेस’ कैप्शन डाला हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें