फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा तन्ना ने इस खास ड्रेस को पहन कैमरे के सामने दिया पोज, त्योहारों के लिए है आइडियल आउटफिट

Tue, 11 Aug 2020 02:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Karishma Tanna - फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना छोटे पर्दे की बड़ी स्टार बन गई हैं। फिर वो चाहे उनका खतरों के खिलाड़ी जीतना हो या फिर फैशन। हर बार वो सबसे आगे निकल रही हैं और फैंस को हैरान कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर अपने फैशन लुक की शानदार तस्वीरें शेयर कर वो हर किसी की तारीफ लूट रही हैं। फिर वो करिश्मा का बोल्ड फोटोशूट हो या फिर फेस्टिव लुक के लिए किया ये एक्सपेरमिंट। उनका फैशन सेंस हर बार काबिलेतारीफ रहता है। इस बार भी उनका OOTD यानी की आउटफिट ऑफ द डे देख हम फैन हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
दरअअसल, करिश्मा कैमरे के सामने खूबसूरत लिबास में पोज दे रही हैं। पीले रंग के कफ्तान में करिश्मा का ये लुक जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस जैसे सेलिब्रेशन के मौकों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। हो भी क्यों ना, इस समय में काफी नमी वाली गर्मी होती है। जिसकी वजह से ये कफ्तान ड्रेस आपके लुक को कूल दिखाने के साथ ही कूल रखेगा। इस लुक को बेल्ट य़ा फिर बिना बेल्ट के शानदार तरीके से कैरी किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
वहीं करिश्मा का ये लुक और उसके साथ कांप्लिमेंट करती एक्सेसरीज काफी गजब लग रही है। वहीं ये ड्रेस ब्रांड पिंकसिटी की बांधनी कलेक्शन की है। जिसे करिश्मा ने फ्लोरल मैटेलिक ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। 

4 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
गोल्डन वर्क से भरे इस क्लासी कफ्तान को फेस्टिव सीजन के साथ ही हल्दी और मेहंदी जैसे मौकों के लिए भी ट्राई किया जा सकता है। करिश्मा ने इस कफ्तान को व्हाइट पैंट के साथ पेयर किया है। आप चाहे तो इसे विदआउट पैंट या फिर पलाजो के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। तो तस्वीरें देख खुद ही तय करिए करिश्मा का ये फेस्टिव सीजन लुक आपको कैसा लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
वैसे करिश्मा इन दिनों फैशन के मामले में हर किसी को चौंका रही हैं। पिछले दिनों भी इंस्टाग्राम पर शेयर उनकी ये तस्वीर कमाल थी। जिसमें वो हैंडलूम की साड़ी और ब्लैक ब्लाउज के साथ क्लासी लुक में नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें