फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिज वेस्टर्न ही नहीं साड़ी और लहंगे में भी ढाती हैं कहर, तस्वीरों में देखिए उनके खूबसूरत लुक

Tue, 11 Aug 2020 10:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
श्री लंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडिज बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के साथ ही खूबसूरत ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ महीनों पहले रिलीज हुए वीडियो एलबम 'गेंदा फूल' में सिंगर बादशाह के साथ अपने डांसिंग मूव्स से सबको अपना फैन बनाने वाली जैकलीन वेस्टर्न के साथ ही खूबसूरत साड़ी से लेकर लहंगे तक में नजर आती है। रेड कार्पेट पर सेक्सी गाउन हो या फिर स्टाइलिश साड़ी दोनों में ही वो गजब ढाती दिखती हैं। आगे की स्लाइड में देखिए जैकलीन के शानदार एथिनिक लुक जिसे पहन उन्होंने लोगों के दिलों में आग लगाई। 


 
विज्ञापन

2 of 7
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : Amar Ujala
सफेद रंग का ये फ्लोरल लंहगा तो हर किसी को याद होगा। पुनीत बालन के डिजाइन किए इस लहंगे में वो होली के सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं। जिसमें उनका खूबसूरत लुक देख सब तारीफ कर रहे थे।


 
विज्ञापन

3 of 7
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी समारोह में शामिल हुईं जैकलीन ने खूबसूरत ग्रे शेड लहंगा पहना था। जिसे डिजाइन फाल्गुनी ने डिजाइन किया था। ट्रेडिशनल लुक को ड्रामेटिक बनाने के लिए रफल स्लीव थी, जिसमें वो भीड़ में सबसे अलग नजर आ रही थीं।
 

4 of 7
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
वहीं इस सुर्ख लाल साड़ी में जैकलीन सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। हॉल्टर नेक ब्लाउज और रेशमी थ्रेड वर्क की साड़ी के साथ जैकलीन का लुक ट्रेडिशनल के साथ ही ग्लैमरस भी नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
जैकलीन हर बार अपने ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलती हैं। तभी तो इस मिंट ग्रीन फ्लोरल लहंगे के साथ नूडल स्ट्राइप ब्लाउज संग दुपट्टे की जगह वो केप स्लीव वाली जैकेट पहने नजर आ रही हैं। पारदर्शी पिंक कलर की जैकेट उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है।


 
विज्ञापन

6 of 7
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
सिल्वर और पर्पल रंग की इस फ्यूजन साड़ी में जैकलीन ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। फाल्गुनी की डिजाइन की हुई इस फ्यूजन साड़ी का ग्लैमर बढ़ाने के लिए इसमें फेदर ऐड किया गया है। जो जैकलीन के लुक को किसी परी सा खूबसूरत दिखाने के लिए काफी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
वहीं ब्लैक एंड मरून रंग की इस बनारसी साड़ी में उनका ट्रेडिशनल लुक दिल चुरा लेने वाला है। साड़ी संग स्टाइलिश ब्लाउज में जैकलीन बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें