फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजाइनर रितिका मीरचंदानी की ड्रेस में नजर आईं करिश्मा, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग 

Sat, 17 Jul 2021 04:39 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर भले ही सेकंड जनरेशन अभिनेत्री क्यों न हों लेकिन उनके लुक और अंदाज के दीवानों की कोई कमी नहीं हैं। वे थोड़े-थोड़े दिन में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। वे नई अभिनेत्रियों की तरह आए दिन फोटोशूट्स नहीं करवाती हैं और सज- धजकर नहीं रहती हैं लेकिन जब भी वे अपने इस अंदाज में नजर आती हैं तो फैंस उनके कायल हो जाते हैं। हाल ही में करिश्मा डिजाइनर रितिका मीरचंदानी के एक बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आई हैं। करिश्मा की अदाओं और उनके इस लुक के न सिर्फ फैंस के बीच बल्कि बॉलीवुड में भी खूब चर्चे हो रहे हैं। उनका यह ड्रेस बहुत महंगा भी है। करिश्मा के इस लुक को देखकर उनकी उम्र का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। करिश्मा ने इंडियन आइडल में शामिल होने के लिए इस ड्रेस को पहना है। डिजाइनर रितिका मीरचंदानी का यह लेटेस्ट कलेक्शन है और ड्रेस का पैटर्न भी बहुत खूबसूरत है। अगली स्लाइड्स से देखिए करिश्मा कपूरा का यह दिलकश और लेटेस्ट अंदाज। 



 
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
करिश्मा ने लाल रंग के शरारा को खूबसूरत एंब्रॉयड्री वाली पेप्लम कुर्ती के साथ पहना हुआ है। शरारे पर भी एंब्रॉयड्री की हुई है। कुर्ती की स्लीव्स फुल हैं। शरारे में घेर बहुत अच्छा है और प्लेट्स एकदम व्यवस्थित दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram

ड्रेस की कीमत है इतनी
करिश्मा के इस ड्रेस की कीमत कुल एक लाख नौ हजार रूपये हैं। इस ड्रेस का रंग भी एकदम सूर्ख लाल है। करिश्मा के गौर वर्ण पर यह एकदम खूबसूरत लग रहा है। उनके बालों को पीछे से बांधा गया है। उनपर यह लुक खूब अच्छा लग रहा है। 

4 of 5
karishma kapoor - फोटो : instagram

मेकअप है हेवी
करिश्मा का ड्रेस हेवी लुक का होने के कारण उनके मेकअप को भी हेवी रखा गया है। डार्क कलर की लिपस्टिक उनके ड्रेस के साथ मेल भी खा रही है और उनके चेहरे पर उठाव भी ला रही है। गाल और नाक को हाईलाइट किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma kapoor - फोटो : instagram

कानों में हैं ईयररिंग्स
ड्रेस का गला एकदम सिंपल है और बहुत ज्यादा जूलरी नहीं कैरी की है लेकिन करिश्मा के ईयररिंग्स खूब अच्छे लग रहे हैं। उनका अंदाज जबरदस्त है। करिश्मा को लंबे समय बाद इस तरह के लुक में देखकर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें