कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में फिल्मों और टेलीविजन सोप की शूटिंग भी बंद है। जिसकी वजह से सितारे घर पर ही वक्त बिताने के लिए मजबूर है। इस खाली समय को ये कुकिंग से लेकर किताबें पढ़ने में बिता रहे हैं और इस बात का सबूत है उनके इंस्टाग्राम पोस्ट। जिसे देख फैंस जान पा रहे हैं कि ये सितारे कैसे अपना समय बिताते हैं। लेकिन इस लॉकडाउन में मलाइका अरोड़ा से लेकर आलिया भट्ट सब नो मेकअप लुक में दिखीं। जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं ये अदाकाराएं असल जिंदगी में भी काफी खूबसूत हैं और खुद को फिट रखने के लिए दिनचर्या से कोई समझौता नहीं करती हैं। जिसमें सबसे ज्यादा खास है करीना कपूर की सेल्फी, जिसमें वो बिना मेकअप नजर आ रही हैं।