फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मलाइका-आलिया तक दिखीं बिना मेकअप, करीना ने सेल्फी में दिखाया कुछ ऐसा कि लड़कियां हो गईं हैरान

Mon, 20 Apr 2020 06:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : instagram
कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में फिल्मों और टेलीविजन सोप की शूटिंग भी बंद है। जिसकी वजह से सितारे घर पर ही वक्त बिताने के लिए मजबूर है। इस खाली समय को ये कुकिंग से लेकर किताबें पढ़ने में बिता रहे हैं और इस बात का सबूत है उनके इंस्टाग्राम पोस्ट। जिसे देख फैंस जान पा रहे हैं कि ये सितारे कैसे अपना समय बिताते हैं। लेकिन इस लॉकडाउन में मलाइका अरोड़ा से लेकर आलिया भट्ट सब नो मेकअप लुक में दिखीं। जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं ये अदाकाराएं असल जिंदगी में भी काफी खूबसूत हैं और खुद को फिट रखने के लिए दिनचर्या से कोई समझौता नहीं करती हैं। जिसमें सबसे ज्यादा खास है करीना कपूर की सेल्फी, जिसमें वो बिना मेकअप नजर आ रही हैं।  

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : instagram
इस लॉकडाउन में मलाइका अरोड़ा की सबसे ज्यादा नो मेकअप तस्वीरें सामने आईं। इसके अलावा ये भी दिखा कि वो घर पर भी काफी स्टाइलिश तरीके से रहती हैं। फिर वो उनका कुकिंग करते समय पहना गया सिंपल सा टीशर्ट और पायजामा हो या नूडल स्ट्राइप ड्रेस। हर जगह वो काफी स्टाइलिश नजर आईं।


 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
वहीं बात करें आलिया भट्ट की तो वो भी बिना मेकअप सेल्फी पोस्ट करने में आगे हैं। किताबें पढ़ते हुए वो अपना समय गुजार रही हैं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि घर पर उनका स्टाइल काफी कूल और कंफर्टेबल होता है। साधारण से टीशर्ट और पायजामे में उनकी तस्वीर ये बताने के लिए काफी है कि घर पर आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इसके साथ ही उनकी नो मेकअप सेल्फी ये बयां करती है कि वो वाकई में बेहद खूबसूरत हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : instagram
वहीं बॉलीवुड की बेगम और सबकी चहेती बेबो भी अक्सर ही बिना मेकअप तस्वीरें शेयर करती हैं। जिसमें उनकी नेचुरल खूबसूरती नजर आती है। लेकिन एक दिन पहले ही उनकी शेयर की सेल्फी ये बताने के लिए काफी थी कि बेबो को अपने चेहरे के दाने से कोई ऐतराज नही हैं। दरअसल, करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमें उनके चेहरे पर निकला दाना साफ नजर आ रहा है। इसे लेकर उन्होंने कैप्शन भी लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें