बेल्ट का फैशन तो हमेशा रहता है। लेकिन इन दिनों ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ बेल्ट लगाने का जबरदस्त ट्रेंड है। साड़ी से लेकर लहंगे और गाउन के साथ भी एक्ट्रेस बेल्ट लगाए दिख जाती हैं। तो अगर आप अपने देसी लुक में बेल्ट के साथ ट्रेंडी ट्विस्ट देना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। क्योंकि गलत तरीके से बेल्ट लगाने से पूरा लुक खराब हो जाता है।