आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी के साथ ही मेहंदी की रस्म के साथ ही शादी के कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं। जिसमे कपूर खानदान के साथ ही करीबी दोस्तों की मौजूदगी भी देखने को मिली। करीना कपूर से लेकर करिश्मा और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर का खूबसूरत लुक आलिया की मेहंदी सेरेमनी में देखने को मिला। वहीं इस मौके पर खास दोस्त करन जौहर भी काफी अट्रैक्ट्रिव लुक में नजर आए।