बॉलीवुड के चहेते सितारे जो कपड़े पहन लेते हैं वो ट्रेंड बन जाता है। पिछले साल कई सारे ऐसे कपड़े और स्टाइल नजर आए जो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने पहने भी और इसका ट्रेंड भी बनाया। इन्हीं में से एक है पोल्का डॉट। पोल्का डॉट के प्रिंट वाली ड्रेस पहने कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, यहां तक कि करीना कपूर भी बेटे के जन्मदिन पर नजर आ चुकी हैं। तो चलिए देखें इस खास प्रिंट के साथ किन हीरोइनों की ड्रेस जबरदस्त थी।