दीपिका पादुकोण अपने स्टाइलिश अंदाज से हर किसी को अपना फैन बना लेती हैं। उनकी फिल्म छपाक रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए उनका नया लुक हर दिन नजर आ रहा है। सैलून के बाहर अपने छोटे फैन से मिलने के बाद फिल्म छपाक का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका काले रंग की ड्रेस में कमाल लग रही हैं। चलिए देखें तस्वीरें....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
fashion
- फोटो : insatgram
ऑल ब्लैक लुक में दीपिका पादुकोण की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। लेदर ब्लैक मॉम जींस और टर्टल नेक टॉप में उनका लुक जबरदस्त है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : insatgram
मेसी पोनीटेल और बड़े हूप ईयरिंग्स के साथ दीपिका पादुकोण का लाइट मेकअप लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। आंखों पर लाइनर और न्यूड लिपस्टिक के साथ ही चिक्स पर पिंक ब्लश लुक को नेचुरल बना रहे हैं।
4 of 5
- फोटो : insatgram
दीपिका के इस लुक में एक चीज जो पहले भी नजर आ चुकी है वो है बेल्ट। इससे पहले भी वो मॉम ब्लू जींस और काले रंग के टॉप के साथ गोल्डेन रंग की लंबी बेल्ट लगाए नजर आ चुकी हैं। इस बेल्ट के लिए यूजर ने उनको ट्रोल भी कर दिया था।
दीपिका पादुकोण सैलून के बाहर अपने छोटे से फैन के साथ चियर करती हुईं नजर आ चुकी है। जिसमें उन्होंने काले रंग का नाइक का टीशर्ट और पैंट पहन रखा था। साथ में व्हाइट स्नीकर के साथ लुक को पूरा किया गया था।