कंगना रनौत भले ही विवादों की वजह से सुर्खियों में रहती हो। लेकिन उनका स्टाइल भी हमेशा टॉक ऑफ द टाउन बना रहता है। बॉलीवुड के बाद कंगना साउथ की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक इवेंट में जाने के लिए रेडी कंगना ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें उनका लुक किसी महारानी से कम नही लग रहा। यही नहीं इस खास मौके के लिए कंगना बेहद कीमती साड़ी में रेडी है। जिसकी कीमत जरूर आप सबको हैरान कर सकती है।