फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar Look: गले में टाई की जगह 'चोटी' बांधे दिखे करण जौहर, कीमत इतनी कि आप खरीद लेंगे गाड़ी

Tue, 08 Oct 2024 12:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करण जौहर ने हाल ही में अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वो गले में टाई की जगह चोटी बांधे दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
करण जौहर - फोटो : instagram
Karan Johar Look: देश के टॉप फिल्ममेकर्स में शुमार करण जौहर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड फिल्म जगत में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े सितारों के साथ काम किया है। आज के समय में तो हर नया अभिनेता और अभिनेत्री उनके साथ काम करने का सपना देखते हैं।

अपनी फिल्मों के साथ-साथ करण अपने लुक्स से भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते हैं। 

करण जौहर ने हाल ही में अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वो गले में टाई की जगह चोटी बांधे दिख रहे हैं। लोगों को उनका ये अंदाज बड़ा ही अतरंगी लग रहा है। पर, क्या आप जानते हैं कि उनकी इस चोटी वाली टाई की कीमत में आप गाड़ी तक खरीद सकते हैं। आइए आपको भी करण का ये लुक दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
करण जौहर - फोटो : instagram
लुक है काफी स्टाइलिश 

सबसे पहले बात करें अगर करण के लुक की तो उन्होंने तस्वीरों में बेज रंग के ब्लेजर के साथ पैंट पहनी है। बेज कलर आजकल काफी ट्रेंड में है। इस कोट-पैंट के साथ करण ने सफेद रंग की शर्ट पहनी थी। उनके इस लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एका लखानी ने इस तरह से मैनेज किया था, कि करण काफी हैंडसम दिख रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
करण जौहर - फोटो : instagram
टाई ने खींचा ध्यान

अपने इस कोट-पैंट लुक के साथ करण ने जो टाई पहनी है, उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल, करण की टाई चोटी के जैसी दिख रही थी। करण ने शिआपरेल्ली ब्लॉन्ड ब्रेडेड हेयर टाई पहनी थी, जो लग्जरी फैशन ब्रांड के ऑटम-विंटर 2024 कलेक्शन का हिस्सा है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया था।
 

4 of 6
करण जौहर - फोटो : instagram
बात करें इसकी कीमत की तो कंपनी की ऑफिशयल बेवसाइट पर इसकी कीमत 2,100 यूरो बताई जा रही है यानी कि भारतीय करेंसी में 1,93,685 रुपये। इस चोटी वाली टाई की कीमत जानकर आप भी हैरान हुए न।
विज्ञापन

5 of 6
करण जौहर - फोटो : instagram
ब्रोच भी नहीं था कम

अब बारी आती है करण के इस खास ब्रोच की, तो ये ब्रोच भी शिआपरेल्ली ब्रांड का है। इस इवल आई ब्रोच में हीरे-मोती लगे हैं, जिस वजह से इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। ऑफिशियल वेबसाइट पर इस ब्रोच की कीमत 1.52 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण जौहर - फोटो : instagram
मैचिंग का बैग और जूते

अपने इस लुक को करण जौहन ने मैचिंग के बैग और जूतों के साथ कैरी किया। अपने लुक के साथ उन्होंने मैचिंग ब्राउन शूज और बैग कैरी किया था। इसके साथ-साथ उनका चश्मा भी ब्राउन शेड में ही था। करण जौहर का पूजा लुक महंगा होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें