फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के कपड़े पहने स्पॉट हुईं 'क्वीन कंगना', जैकेट और पैंट की कीमत गहनों के बराबर

Tue, 01 Oct 2019 04:57 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भारत की सबसे स्टाइलिश सेलेब्रिटीज में से एक हैं। कंगना हमेशा अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर रिस्क आउटफिट्स और तमाम लेटेस्ट ट्रेंड्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। हाल ही में कंगना को काफी स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया गया है, न्यूड रंग का बरबरी पैंटसूट इतना महंगा है कि सुनकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना को सफेद फिटेड टैंक टॉप के साथ ब्लेजर पहने हुए देखा गया। सिल्क जैकेट में ऑल-न्यू टीबी मोनोग्राम प्रिंट है, जो लक्जरी ब्रांड के संस्थापक थॉमस बर्बरी को सम्मानित करता है। अकेले इस जैकेट की कीमत एक लाख रुपये है। कंगना ने अपनी जैकेट को मोनोग्राम सिल्क के पैंट के साथ मैच किया है, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है।
 
विज्ञापन

3 of 4
कंगना के इस लुक को अमी पटेल ने स्टाइल किया है, बाकि एक्सेसरीज को छोड़कर लुक सिंपल रखा गया है। न्यूड कलर और रेट्रो टिंटेड सनग्लासेस में कंगना का लुक पॉइंटेड हील्स के साथ जबरदस्त फैशन गोल है। इस लुक के साथ कंगना ने Hermes  ब्रांड का बीज रंग का बैग भी साथ में मैच किया।
विज्ञापन

4 of 4
मेकअप की बात करें तो कांगा कभी डार्क या बोल्ड मेकअप में नहीं दिखती हैं, हमेशा की तरह लाइट और नेचुरल मेकअप, न्यूड लिपग्लॉस और आईलाइनर में खिल रही हैं। अपने हेयरडू के लिए, उन्होंने अपने प्राकृतिक कर्ल को डीप-साइड पार्टिंग के साथ स्पोर्ट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें