फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह श्रृंगार करके फिल्म प्रमोशन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, मखमली सूट में लग रहीं 'गॉर्जियस'

Tue, 01 Oct 2019 01:50 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
सर्दियां आने वाली हैं और इसी के साथ शादी सीजन की भी शुरुआत हो जाएगी। अगर आपके घर में भी किसी की शादी पड़ी है तो शॉपिंग की चिंता होना तो लाजमी है। शादी में होने वाले वाले इतने सारे फंक्शन में सभी परफेक्ट दिखना चाहते हैं। हालांकि, हम सब को गाइड की जरूरत होती है, जिससे हमें अपने लुक और मेकअप का आईडिया मिल जाता है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा से बेहतरीन गाइड कौन हो सकता है। हाल ही में जबरदस्त ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं प्रियंका का ये लुक देखते रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
इस विंटर वेडिंग सीजन आपको मखमल के फैब्रिक में पैसे इनवेस्ट करने चाहिए। विश्वास मानिए मखमल फैब्रिक के सूट, शरारा या साड़ी आपको शादी में सुपरहिट कर देंगे। प्रियंका चोपड़ा ने फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे की एमराल्ड ग्रीन रंग का मखमली शरारा पहना है। जो ठण्ड की शादी में आपको स्टाइलिश, क्लासी और गर्म रखेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
अगर आप स्टाइल से समझौता किए बिना सर्दियों में बाहर जाना चाहते हैं, तो ये विकल्प बेहतरीन है। प्रियंका ने अपनी फिल्म का प्रचार के दौरान अनीता डोंगरे द्वारा एक शानदार मखमली सूट पहना। इस गहरे हरे रंग का सूट को लॉन्ग कुर्ता और फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट के साथ मैच किया गया है। सूट-सेट में सिल्वर एम्बेलिशमेंट एम्ब्रॉइडरी की गई है, जिसके साथ ट्रांसपेरेंट दुपट्टा स्टाइल किया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका ने इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स, एक मंगा-टिका और हरी चूड़ियों के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया। न्यूड मेकअप के साथ होंठों पर मैरून लिपस्टिक लगाकर ग्लैम लुक दिया और गालों को हाइलाइट किया है।अपने हेअरस्टाइल के लिए प्रियंका ने मिड पार्टेड स्लीक बन बनाकर लुक को पूरा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें