फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut Photos: कभी बोल्ड ऑउटफिट से आईं थीं सुर्खियों में, आज कंगना का ट्रेडिशनल लुक करता है ट्रेंड

Sat, 26 Feb 2022 05:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
फैशन फिल्म तो देखी ही होगी। कंगना ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में फैशन फिल्म की थी। उस समय कंगना की पहचान उनके कर्ली हेयर लुक की वजह से बनी। उसके बाद उनका फैशन स्टेटमेंट चर्चा में आया। हद से ज्यादा बोल्ड लुक देने वाली कंगना जब लोगों के बीच मैक्सी ड्रेस, बॉडीकॉन और प्लंबिंग नेकलाइन वाली ड्रेस में नजर आईं तो उनके ड्रेसिंग सेंस के लोग कायल हो गए। उन्होंने अपने अलग फैशन स्टाइल से खुद की पहचान बनाई। साल बीते तो कंगना के लुक में बदलाव आया। वेस्टर्न ड्रेस के अलावा कंगना ने अपना ट्रेडिशनल अवतार लोगों को दिखाया। कंगना के लुक में बदलाव आया लेकिन फैंस के मन में उनके फैशन सेंस को लेकर कभी संदेह नहीं रहा। फैंस ने उनके हर लुक को कॉम्पलिमेंट दिया। कभी कंगना विदेश की सड़कों पर मैक्सी ड्रेस और बिकनी के साथ कोट पहनकर घूमती दिखीं तो कभी कंगना फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान रेड कारपेट पर साड़ी पहन कर पहुंचीं। चलिए देखते हैं कंगना रनौत के हद से ज्यादा ग्लैमरस लुक से लेकर ट्रेडीशनल लुक तक की दस तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 10
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना को कई बार रेट्रो लुक में देखा जा चुका है। उनका ये लुक भी कुछ वैसा ही जान पड़ता है। कंगना ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी है, जिसपर उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। वहीं रेड लिपस्टिक अप्लाई की है। इस ड्रेस के साथ कंगना ने हाई हील्स पहन रखे हैं। कंगना का ये वेस्टर्न लुक बेहद ग्लैमरस है।
विज्ञापन

3 of 10
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना का कान्स फेस्टिवल के दौरान का लुक बेहद बोल्ड रहा। ये तस्वीर भी उसी समय की है। कंगना ने ब्राउन रंग की बिकनी के साथ स्किन कलर का कोट कैरी किया है। हद से ज्यादा बोल्ड इस लुक में कंगना ने अपने कोट के बटन खोल रखे हैं। इसके साथ उनका हेयर स्टाइल भी बहुत ही जबरदस्त लग रहा है।  

4 of 10
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रीवीलिंग कपड़ों में असहज महसूस नहीं करती, ये बात उनके कुछ लुक को देख कर साफ पता चलता है। कई मौकों पर उन्होंने ऐसी ड्रेस कैरी की, जिसे अभिनेत्रियां पहनने से पहले सोचें। अब इस लुक में ही देख लीजिए कंगना ने ब्लैक और गोल्डन कलर का टाइट वन पीस कैरी किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट्स पहने हैं। वहीं डार्क मेकअप और सिंपल पोनी टेल बनाई हुई है।   
विज्ञापन

5 of 10
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
अगर हम ये कहें कि कंगना हर तरह के ऑउटफिट को पूरे आत्मविश्वास से कैरी कर सकती हैं, तो ये गलत नहीं होगा। कंगना अपने लुक के साथ प्रयोग करती रहती हैं। इस तस्वीर के आने के बाद कंगना के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ़ हुई थीं। उन्होंने ट्रांसपेरेंट वाइट ब्रालेट टॉप पहना हुआ है, जिसमें डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन की वजह से उनका लुक और अधिक बोल्ड हो गया। इस टॉप में कंगना का कर्वी फिगर भी दिख रहा है। उन्होंने इसके साथ हाई-वेस्ट पैंट्स पेयर की है।
विज्ञापन

6 of 10
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
ये तो हुई कंगना के वेस्टर्न वियर और बोल्ड लुक की बात लेकिन वक्त के साथ कंगना का ट्रेडिशनल लुक भी फैंस के सामने आया। कंगना रनौत का परम्परागत साड़ी लुक एक तरह से ट्रेंड बन गया। हाल ही उन्होंने हरे रंग की महाराष्ट्रियन पैठानी रेशम साड़ी पहनी। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि मराठी लुक में कंगना कितनी खूबसूरत दिख रहीं हैं। साड़ी पर सिल्वर डॉटेड पैटर्न के साथ ही गोल्डन और रेड बार्डर है, जिसपर चेकर्ड पैटर्न दिया हुआ है। उनके साड़ी लुक को हाफ स्लीव्स यू नेकलाइन ब्राइट रेड ब्लाउज के साथ टीमअप किया गया। 
विज्ञापन

7 of 10
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रनौत का ये लुक उनके परिवार में शादी फंक्शन के दौरान का है। देख सकते हैं कि बोल्ड अदाओं से चारों खाने चित कर देने वाली ये ग्लैमरस एक्ट्रेस कैसे ब्लू भारी भरकम लंहगे में एक भारतीय महिला की खूबसूरती दिखा रही हैं। कंगना ने जड़ाऊ लहरिया लहंगा पहना हुआ है। लहंगे में टेक्सटाइल इफेक्ट के साथ बॉर्डर के चारों ओर बोर इंट्रैक्ट गोल्डन जरी की कढ़ाई हुई है। कंगना ने बैंगनी रंग का ब्लाउज पहना है, जिसमें उनका लुक एक दम परफेक्ट आ रहा है। लहंगे में हेम के साथ गोल्फ कशीदाकारी बेल्ट का जोड़ा गया है। साथ ही जालीदार दुपट्टा पेयर किया गया है।  

8 of 10
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने भले ही अपने शुरुआती करियर में वेस्टर्न लुक और कर्ली बालों की वजह से दर्शकों का ध्यान खींचा लेकिन हाल के दिनों में उनका परम्परागत लुक सबको काफी पसंद आ रहा है। कंगना कई मौकों पर साड़ी पहने दिख जाती हैं। ख़ास बात ये हैं कि कंगना इंडो वेस्टर्न या मोर्डर्न टच वाली साड़ियों के बजाए अधिकतर सिल्क, बनारसी या महाराष्ट्रियन स्टाइल की साड़ी कैरी करती हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि कंगना ने ऑरेंज साड़ी पहनी है, जिसके साथ मैचिंग जूलरी भी कैरी की है। 

9 of 10
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना अपने साड़ी लुक में भी प्रयोग करने से नहीं चूकती। उनका ये लुक जितना परंपरागत है, उतना ही स्टाइलिश और बोल्ड भी। कंगना ने सफेद रंग की साड़ी पहनी है। इस साड़ी का पैटर्न साउथ इंडियन स्टाइल का है, जिसमें गोल्डन बॉर्डर और सुनहरे जरी का काम हुआ है। उन्होंने सुर्ख  लाल लिपस्टिक और गोल्ड ज्वैलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

10 of 10
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
एक बात तो साफ है कि कंगना के हर लुक में उनका पर्सनल एक्सपेरिमेंट होता है। कंगना बोल्ड रिस्की ऑउटफिट भी बिंदास होकर कैरी करती हैं और फ्लॉन्ट करती हैं। वहीं परम्परागत साड़ी, सूट और लहंगा कैरी करने की बात आये तो कंगना का फैशन स्टेटमेंट परफेक्ट है। उनका इंडियन ट्रेडिशनल अवतार लोगों के दिलों में बस चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें