Kajari Teej 2023: भारत विविधता का देश है। यहां हर राज्य में अपने अलग-अलग तरीके से त्योहारों को मनाया जाता है। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि यानी रक्षा बंधन के तीन दिन बाद कजरी तीज मनाई जाती है। कजरी तीज एक ऐसा पर्व है जो सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अहम होता है। कजरी तीज का मुख्य उद्देश्य पति के लिए दीर्घायु और सुख-शांति की कामना करना होता है। मुख्य रूप से इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं।
कजरी तीज की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही हैं और यह मुख्य रूप से स्त्रियों के बीच बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कजरी तीज के दिन व्रत रखकर महिलाएं विशेष रूप से तैयार होती हैं। अगर आप भी कजरी तीज पर कुछ एथनिक पहनने का सोच रही हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको कजरी तीज के लिए कुछ बेस्ट एथनिक वियर दिखाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
red saree look
- फोटो : instagram
लाल सिल्क साड़ी
कजरी तीज के दिन आप इस तरह की लाल रंग की सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। हर सुहागिन महिला के लिए लाल रंग काफी अहम होता है। ऐसे में आप लाल साड़ी पहनकर अपने पति को रिझा सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
green saree
- फोटो : instagram
हरी साड़ी
लाल की तरह हरा रंग भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप हरे रंग की साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। हरी साड़ी पहनकर आप कजरी तीज की पूजा भी कर सकती हैं।
4 of 7
bandhani saree
- फोटो : instagram
बांधनी साड़ी
सुहागिन महिलाएं बांधनी या चुनरी प्रिंट की साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी कजरी तीज के दिन ऐसी साड़ी पहनेंगी तो आपके पति भी खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
सूट
- फोटो : instagram
सूट
अगर आप साड़ी पहनना नहीं चाहती हैं तो सूट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। आप अनारकली सूट पहनकर आराम से तैयार हो सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
इंडो वेस्टर्न
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न
आप अगर कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन सकती हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगता है।